Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ulook Mahotsav Aarti Owl Deity performed light mobile phone torches air filled boisterous laughter and sharp

उलूक महोत्सव: मोबाइल टॉर्च की रोशनी से उतारी उलूक देव की आरती, जमकर लगे ठहाके; खूब चले व्यंग्य बाण

Thu, 12 Nov 2026 05:24 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 12 Nov 2026 05:24 AM IST
सार

उलूक महोत्सव ठहाकों और हास्य-व्यंग्य के बीच मनाया गया। इस दौरान मोबाइल टॉर्च की रोशनी में उलूक देव की आरती उतारी गई। हास्य कविताओं और व्यंग्यात्मक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। महोत्सव में दो युवा कवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान हंसी के फव्वारे छूटते रहे और दर्शक आनंदित हुए।

विज्ञापन
Ulook Mahotsav Aarti Owl Deity performed light mobile phone torches air filled boisterous laughter and sharp
उलूक महोत्सव में जमकर लगे ठहाके। - फोटो : संवाद

विस्तार

बनारसियों की अल्हड़ मिजाजी, बेफिक्र फक्कड़पन और ठिठोली की अनूठी परंपरा का जीवंत नजारा पहड़िया मंडी स्थित सुपर मार्केट में देखने को मिला। शनिवार गोष्ठी के वार्षिक अनुष्ठान में आयोजित हास्य-व्यंग्य का बहुचर्चित आयोजन उलूक महोत्सव ठहाकों, व्यंग्य बाणों और तालियों की गूंज के बीच संपन्न हुआ।

विज्ञापन


कार्यक्रम का आगाज उलूक देव की भव्य और मनोरंजक शोभायात्रा के साथ हुआ। इसके बाद पूजन का जो दृश्य उपस्थित हुआ, उसने श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। अगरबत्ती, लैंप और आधुनिकता का तड़का लगाते हुए मोबाइल की टॉर्च जलाकर उलूक देव की पारंपरिक बनारसी शैली में आरती उतारी गई। अतिथियों को शॉल और माला पहनाने के साथ-साथ कई बेढंगी वस्तुएं, विचित्र उपहार और प्रतीकात्मक स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
विज्ञापन


हास्य कवि सम्मेलन ने श्रोताओं को हंसी के फव्वारों से सराबोर कर दिया। मंच का प्रभावशाली और चुटीला संचालन हास्य कवि दमदार बनारसी ने किया। सम्मेलन में झगडू भइया, हिमांशु ठाकुर रुद्र, नवल सुधांशु, अंकिता सिन्हा, शांतनु त्रिवेदी, ओंकार कश्यप, वसंत लाल यादव, कुमार प्रवीण, अखिलेश द्विवेदी, बिहारीलाल लंबर, प्रतिभा यादव, अंकिता शुक्ला, प्रशांत सिंह, प्रशांत बजरंगी, अमित चौरसिया और मनमोहन मिश्र सहित अनेक चर्चित व युवा रचनाकारों ने काव्यपाठ किया। कवियों ने समकालीन सामाजिक विसंगतियों, राजनीति और रोजमर्रा की आपाधापी पर ऐसे व्यंग्यात्मक तीर चलाए कि देर रात तक लोग हंसते-हंसते लोटपोट होते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

लोगों ने उठाया लुत्फ

इस अवसर पर दो उदीयमान युवा कवियों नवल सुधांशु एवं ओंकार कश्यप को प्रतिष्ठित डॉ. मोहनलाल तिवारी स्मृति काव्य सृजन सम्मान से नवाजा गया। स्वर्गीय डॉ. तिवारी की सुपुत्री प्रतिभा तिवारी ने उन्हें अंगवस्त्रम, प्रशस्ति पत्र और 5100-5100 रुपये की सम्मान राशि भेंट की। 

अध्यक्षता श्यामलाल यादव ने की। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के उपाध्यक्ष विवेक सिंह ने किया। कार्यक्रम में रामानंद सिंह, एसएसबी और साईं ग्रुप के प्रतिनिधियों सहित सब्जी एवं फल व्यवसायी समिति पहड़िया के अध्यक्ष धनंजय मौर्या, महामंत्री जय प्रकाश मिश्रा और सुपर मार्केट के पीयूष अग्रवाल का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed