फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UGC website not updated even in Digital India seven years old Vice Chancellor appointed in the list of state universities

डिजिटल इंडिया के दौर में यूजीसी की वेबसाइट अपडेट नहीं, राज्य विश्वविद्यालयों की सूची में आज भी सात साल पुराने कुलपति नियुक्त

Mon, 14 Jun 2021 04:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Jun 2021 04:24 PM IST
सार

यूजीसी की वेबसाइट पर राज्य विश्वविद्यालय के कॉलम में उत्तर प्रदेश के 32 विश्वविद्यालयों की सूची अपलोड हैं। शुरुआत इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय से होती है और सबसे नीचे है वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की सूचना के लिए जब उस पर क्लिक किया जाता है तो वहां ना तो कुलपति का नाम है और ना ही किसी अन्य अधिकारी का नाम। केवल विश्वविद्यालय का पता है।

विज्ञापन
UGC website not updated even in  Digital India  seven years old Vice Chancellor appointed in the list of state universities
ugc - फोटो : पीटीआई

विस्तार

डिजिटल इंडिया के दौर में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी)  की वेबसाइट ही अपडेट नहीं है। यूजीसी के राज्य विश्वविद्यालयों की सूची में आज भी सात साल पुराने कुलपति नियुक्त हैं। वहीं छात्र-छात्राओं का डाटा भी अपडेट नहीं है। प्रदेश के 32 राज्य विश्वविद्यालय के आंकड़ों का यही हाल है। इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय से लेकर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के आंकड़े आधे-अधूरे हैं, गायब हैं या तो पुराने हैं। 

विज्ञापन


यूजीसी की वेबसाइट पर राज्य विश्वविद्यालय के कॉलम में उत्तर प्रदेश के 32 विश्वविद्यालयों की सूची अपलोड हैं। शुरुआत इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय से होती है और सबसे नीचे है वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की सूचना के लिए जब उस पर क्लिक किया जाता है तो वहां ना तो कुलपति का नाम है और ना ही किसी अन्य अधिकारी का नाम। केवल विश्वविद्यालय का पता है।
विज्ञापन


महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कुलपति के पद पर जहां डॉ. पृथ्वीश नाग का नाम आज भी दर्ज है, वहीं संपूर्णानंद में प्रो. बिंदा प्रसाद मिश्र का। दोनों विश्वविद्यालय में अब तक तीन-तीन कुलपति बदल चुके हैं लेकिन यूजीसी की वेबसाइट पर अभी भी सात साल पुराना रिकॉर्ड ऑनलाइन है। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की सूची भी पूरी तरह से खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात करें लखनऊ विश्वविद्यालय की तो वहां भी पुराने कुलपति का नाम ही दर्ज है। कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्य ने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सभी डाटा अपडेट हैं। यूजीसी के बारे में वह कुछ नहीं कह सकते हैं। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी शशींद्र मिश्र ने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर तो सारे डाटा समय-समय पर अपडेट किए जाते हैं। यूजीसी के संदर्भ में वह कुछ नहीं कह सकते हैं। 



 

उत्तर प्रदेश के इन 32 विश्वविद्यालयों का डाटा नहीं है अपडेट

इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय, अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय, बांदा एग्रीकल्चर व तकनीक विश्वविद्यालय, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, चंद्रशेखर आजाद एग्रीकल्चर व तकनीकी विश्वविद्यालय कानपुर, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा, डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, डा. राममनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस लखनऊ,  डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी लखनऊ, डॉ. शकुंतला मिश्रा नेशनल रिहैबिलिटेशन यूनिवर्सिटी, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय गे्रटर नोएडा, हारकोर्ट बटलर टेक्रिकल यूनिवर्सिटी कानपुर, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती उर्दू अरबी फारसी विश्वविद्यालय सीतापुर, किंग जार्ज मेडिकल यूनिवॢसटी, लखनऊ विश्वविद्यालय, एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय, मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी आफ टेक्रालॉजी गोरखपुर, नरेद्र देव यूनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चर एंड टेक्रोलॉजी, सरदार वल्लभ भाई पटेल यूनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु, पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एव गो अनुसंधान संस्थान मथुरा, राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, किंग जार्ज मेडिकल यूनिवॢसटी, यूनिवर्सिटी आफ मेडिकल साइंस सैफई, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed