फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uday Pratap Inter College teacher commits suicide by hanging in varanasi

शिक्षक ने किया सुसाइड: आंगन में 3 महीने बाद बजनी थी शहनाई, फंदे से लटककर मौत को लगाया गले; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 14 Feb 2024 06:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 14 Feb 2024 06:55 PM IST
सार

वाराणसी जिले के मीरापुर बसही क्षेत्र में एक शिक्षक ने फंदे से लटककर जान दे दी। पांच जून को शिक्षक की शादी होनी थी। घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। हालांकि खुदकुशी की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। 

विज्ञापन
Uday Pratap Inter College teacher commits suicide by hanging in varanasi
crime scene - फोटो : crime scene demo

विस्तार

वाराणसी जिले के मीरापुर बसही क्षेत्र की शारदा बिहार कॉलोनी सेक्टर-ए में किराये पर रहने वाले उदय प्रताप इंटर कॉलेज के गणित के शिक्षक ने फंदा लगाकर जान दे दी। शिवपुर थाने की पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आत्महत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। शिक्षक का लॉक मोबाइल जांच के लिए पुलिस ने कब्जे में लिया है।

विज्ञापन


भदोही के सुरियावा थाना क्षेत्र के कुसही गांव निवासी कृष्ण कुमार (32) दो भाइयों में बड़े थे। 2022 से उदय प्रताप इंटर कॉलेज में गणित पढ़ा रहे थे। मीरापुर बसही क्षेत्र की शारदा बिहार कॉलोनी सेक्टर-ए में जयप्रकाश लाल श्रीवास्तव के मकान में दो वर्ष से वह किराये पर रहते थे। कृष्ण की पांच जून को शादी होनी थी। जिस युवती से उनकी शादी होनी थी, वह फतेहपुर में शिक्षिका हैं। सुबह कृष्ण कुमार स्कूल नहीं गए। 
विज्ञापन


सहकर्मियों ने उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन कॉल नहीं रिसीव हुई। इस पर उनके साथी कमरे पर पहुंचे। दरवाजा नहीं खुलने पर सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो पंखे के सहारे फंदे से कृष्ण कुमार लटके हुए थे। इस संबंध में इंस्पेक्टर शिवपुर रवि शंकर त्रिपाठी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम की मदद से मोबाइल खंगाल कर पता लगाया जाएगा कि आत्महत्या की क्या वजह थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 फरवरी को मां से की थी बात

कृष्ण कुमार अपनी मां मनभावती से रोजाना हालचाल लेते थे। उन्होंने मां को आखिरी बार सोमवार की अपराह्न तीन बजे फोन किया था। वह हर शनिवार घर जाते थे। उनकी मौत की सूचना पाकर पिता रामलाल और मां मनभावती देवी की हालत बेसुध जैसी थी। मां बार-बार यही कह रहीं थीं कि क्या होना था और क्या अनर्थ हो गया?

स्कूल के होनहार शिक्षक थे: प्रधानाचार्य
उदय प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह ने कहा कि वह होनहार शिक्षक थे। मंगलवार को स्कूल में आखिरी पेपर था। स्कूल आने में देरी हुई तो मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर हम और दो अन्य टीचर उनके घर गए। कृष्ण का यह कदम दुर्भाग्यपूर्ण है। विद्यालय परिवार की संवेदना उनके परिजनों के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed