फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two youths who celebrated Mirzapur picnic drowned in the family

मिर्जापुर पिकनिक मनाए गए दो युवक डूबे, परिवार में कोहराम

Mon, 12 Jul 2021 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two youths who celebrated Mirzapur picnic drowned in the family
मिर्जापुर के चूना दरी और लखनिया दरी जल प्रपात में पिकनिक मनाने गए तेलियाबाग निवासी अभिषेक सिंह (21 वर्ष) और रामकटोरा निवासी निखिल यादव (22 वर्ष) डूब गए। रात तक दोनों की खोजबीन में मिर्जापुर पुलिस लगी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मचा गया। दोनों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

कैंट थाना के तेलियाबाग निवासी अभिषेक विश्वकर्मा अपने दोस्तों सोनू चौरसिया, विकास उपाध्याय निवासी सेनपुरा, चेतगंज और अजय कुमार भारती निवासी बादशाह बाग कॉलोनी सिगरा के साथ सुबह बाइक से विंध्याचल मंदिर दर्शन पूजन के लिए निकला। दोस्तों के अनुसार चूना दरी स्थित झरने में नहाने के दौरान अभिषेक का पैर फिसल गया और डूब गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

उधर, चेतगंज के रामकटोरा निवासी निखिल यादव अपने दोस्तों के साथ सुबह लखनिया दरी स्थित पिकनिक मनाने गया था। नहाने के दौरान वह डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed