फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two youths hanged themselves at different places in varanasi in family dispute

Varanasi: अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने लगाई फांसी, एक के परिजन बोले- पत्नी के वियोग में दी जान

Tue, 12 Sep 2023 04:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 12 Sep 2023 04:50 PM IST
सार

वाराणसी के दो अलग-अलग गांव में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही मामलों में घरेलू कलह सामने आया है।

विज्ञापन
two youths hanged themselves at different places in varanasi in family dispute
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के दो अलग-अलग गांव में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही मामलों में घरेलू कलह सामने आया है। पहली घटना फूलपुर थाना क्षेत्र के हरिनाथपुर गांव की है। जहां बीती रात विवेक कुमार सिंह (23) फंदे से झूल गया। उसकी शादी दो साल पहले गाजीपुर निवासी युवती से हुई थी। आपसी विवाद के बाद पत्नी मायके में रहने लगी। विवेक अपनी मां के साथ मुंबई रहता था। हाल ही में घर आया था। उसे 16 सितंबर को मुंबई जाना था।

विज्ञापन


वह अपनी पत्नी को साथ ले जाना चाहता था। लेकिन उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने इंकार किया। एक भाई की मौत व पिता के मौत के बाद से अवसाद में रहने के साथ ही पत्नी के साथ नहीं होने से भी परेशान था। बीती रात घर में ही फांसी लगा ली। मुंबई से उसकी मां ने फोन किया।
विज्ञापन


फोन नहीं उठने पर पट्टीदार नरेंद्र सिंह को फोन किया। जब वह घर पहुंचे देखा तो विवेक का शव फंदे से लटका कहै। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक सुसाइड नोट भी मिला। चर्चा है कि पुलिस के सुसाइड नोट भी मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 पारिवारिक कलह से आजिज युवक ने खुदकुशी

लालपुर थाना अंतर्गत हुकूलगंज में पारिवारिक कलह के चलते बुद्धू मिस्त्री के पुत्र कल्लू (36) ने फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ दिन पहले ही पत्नी बच्चों के साथ अपने मायके गई थी। कल्लू के दो बच्चे हैं। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed