Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two youths crushed by truck in Varanasi one mand dead and other injured

UP Accident: पिता की लाश देख रो पड़े बच्चे...पत्नी बेसुध, युवक को रौंद कर भागा ट्रक चालक; दूसरे की हालत गंभीर

Mon, 17 Nov 2025 08:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 17 Nov 2025 08:25 PM IST
सार

Varanasi News: सड़क हादसे में एक युवक की माैत और दूसरे के घायल होने की सूचना मिलते ही रामनगर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक का परिवार बिलख रहा था।

विज्ञापन
Two youths crushed by truck in Varanasi one mand dead and other injured
बुद्धू गुप्ता की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

Road Accident in Varanasi: रविवार की देर रात क्षेत्र के कटरिया अंडरपास के समीप पराग पशुआहार के सामने संपर्क मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार चंदौली के धीना थाना क्षेत्र के तंबागढ़ निवासी बुद्धू गुप्ता (39) की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा विनय उपाध्याय चोटिल हो गया। घायलावस्था में पड़े युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर परिवार को सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस की सूचना पर परिवारजनों संग मृतक की पत्नी चांदनी भी थाना पहुंची। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बताया जाता हैं कि बुद्धू गुप्ता अपनी बुलेट बाइक से विनय उपाध्याय को बैठाकर चंदौली से वाराणसी की तरफ आ रहा था। दोनों जैसे ही चंदौली-वाराणसी बॉर्डर कटरिया स्थित पराग पशु आहार के सामने पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही ट्रक ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया। बाइक सवार दोनों युवक जमीन पर गिर पड़े। सड़क की दाहिनी तरफ गिरे बुद्धू गुप्ता को ट्रक रौंदते हुए तेजी से टेंगरामोड़ की तरह भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक बुद्धू की मौत की खबर लगते हैं, परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता महावीर गुप्ता की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक एक निजी कंपनी में काम करता था। पति के शव को देख पत्नी रोते रोते बेसुध हो जा रही थी। मृतक को एक बेटा विशाल (13) व बेटी लक्ष्मी (11) वर्ष की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed