{"_id":"5b6c4ca64f1c1b8e068b4928","slug":"two-youth-killed-in-road-accident-at-mirzapur-while-truck-down-on-them","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में बाइक सवारों पर पलटा बेकाबू ट्रक, दो की मौत, दवा लेकर जा रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में बाइक सवारों पर पलटा बेकाबू ट्रक, दो की मौत, दवा लेकर जा रहे थे घर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Thu, 09 Aug 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
ड्रमंडगंज में मोड़ पर तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश से गिट्टी लेकर आ रहा ट्रक गुरुवार की मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज में बड़ा मोड़ के पास बाइक पर पलट गया। घटना में बाइक सवार मध्यप्रदेश निवासी दो लोगों की मौत हो गई। रफ्तार तेज होने के कारण बेकाबू हुआ ट्रक मोड़ पर पलटने के बाद सौ फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में घायल होने के बाद ट्रक चालक भाग निकला। जानकारी होने पर पहुंची हलिया पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मध्यप्रदेश के शाहपुर, रीवा निवासी रामदरश पटेल (50) की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। उसका इलाज कराने के लिए हरदी, शाहपुर रीवा निवासी रिश्तेदार बुद्घिसेन पटवा (48) गुरुवार की सुबह बाइक पर बैठा कर वाराणसी जा रहा था। सुबह करीब आठ बजे दोनों लालगंज पहुंचे कि बीच रास्ते में रामदरश की फिर तबीयत खराब हो गई।
बुद्धिसेन ने लालगंज क्षेत्र के बरौधा में एक निजी डाक्टर से रामदरश को दिखाया। इसके बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों जैसे ही हलिया थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज घाटी के पास स्थित बड़े मोड़ पर पहुंचे थे कि इसी दौरान मध्य प्रदेश के इमिलिया से गिट्टी लादकर आ रहा सांई स्पोर्ट कंपनी का ट्रक ढलान होने के कारण बेकाबू होकर बाइक सवारों पर पलटते हुए सौ फीट गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
ट्रक के नीचे दबने से रामदरश और बुद्धिसेन की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही हलिया और ड्रमंडगंज पुलिस मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों के पास मिले मोबाइल के आधार पर दोनों की शिनाख्त हुई और उनके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। मृतक के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

परिवार की सलाह मानते तो नहीं जाती जान
डगंज बाजार के बड़ा मोड़ के पास हुए हादसे में जान गंवाने वाले दोनों किसान थे। मृतक मध्यप्रदेश के शाहपुर, रीवा निवासी रामदरश पटेल (50) और हरदी, शाहपुर रीवा (मध्यप्रदेश) निवासी बुद्घिसेन पटवा (48) की मौत की खबर मिलते ही दोनों के परिवारों में मातम छा गया। परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि किसी चार पहिया वाहन से वाराणसी जाने की सलाह दी गई थी लेकिन दोनों बाइक से ही निकल गए। अगर कार से गए होते तो शायद दोनों की जान बच जाती।
किसान रामदरश पटेल के तीन बेटे और तीन बेटियां है। बड़ा बेटा संतोष, दूसरा शिवानंद तथा तीसरा नागेश्वर है तीनों की शादी हो गई है। बेटियों में बबिता, रविता और रेशमा हैं। इनमें बबिता और रविता की शादी हो चुकी है। रामदरश खेती कर परिवार का खर्च चलाते थे। उनके बेटे भी खेती करते हैं।
पिछले कुछ दिनों से बीमार चलने के कारण रीवा के चिकित्सकों ने रामदरश को बीएचयू में इलाज कराने की सलाह दी थी। इसके बाद वह अपने रिश्तेदार बुद्घिसेन के साथ गुरुवार को वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। दूसरे बुद्धिसेन भी किसान थे। इनके तीन बेटे विनय, विनोद और प्रमोद। इनमें दो की शादी हो चुकी है। तीसरा बेटा प्रमोद हाईस्कूल का छात्र है।