फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two young man died road accident in Varanasi

रफ्तार की मारः वाराणसी में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 12 May 2024 07:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 12 May 2024 07:00 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में अलग-अलग हुए दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Two young man died road accident in Varanasi
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रामनगर-टेंगरा मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दूधिया की मौत हो गई। लोगों की सूचना पर रामनगर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव का रवि शंकर पाल (19) रोज की तरह बाइक से दूध लेकर बनारस जा रहा था।

विज्ञापन


रवि शंकर बंदरगाह-टेंगरा मोड़ के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आए ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रवि शंकर के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट लगी। लोगों के सहयोग से पुलिस ने रवि शंकर को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता पांचूराम पाल और मां फूलकली देवी की हालत बेसुध जैसी थी। परिजनों ने बताया कि रवि शंकर तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। 
विज्ञापन


हाईवा की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत
वाराणसी-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीरभानपुर में हाईवा की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। राजातालाब थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोरी (मिर्जामुराद) निवासी अशोक जायसवाल के दो पुत्रों और दो पुत्रियों में सबसे छोटा अंकित जायसवाल (23) स्कूटी से वाराणसी की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीरभानपुर पहुंचने पर उसके पीछे आ रहे हाईवा ने स्कूटी में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे अंकित को हाईवा कुचलते हुए तेजी से आगे निकल गया। स्थानीय लोगों ने शोर मचाते हुए पीछा भी किया, लेकिन चालक हाईवा को मोहनसराय में खड़ा कर भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed