{"_id":"5ee273798ebc3e43351ce704","slug":"two-women-arrested-in-lt-grade-teacher-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में दो महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी कागजात लगा कर आवेदन करने वाली आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में दो महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी कागजात लगा कर आवेदन करने वाली आरोपी
Thu, 11 Jun 2020 11:40 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलटी ग्रेड शिक्षक पद के लिए फर्जी कागजात लगाकर आवेदन करने वाली दो आरोपी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मिर्जापुर जिले के विंध्याचल मंडल में राजकीय हाईस्कूल व इंटर कालेज में वर्ष-2016 में सहायक अध्यापक/अध्यापिकाओं एलटी ग्रेड की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगा गए थे।
विज्ञापन
जिसमें काफी संख्या में फर्जी कागजात लगाकर अभ्यर्थियों द्वारा फर्जी कागजात लगाकर कर नियुक्ति हेतु आवेदन किया गया। प्रकरण की जानकारी होने पर तत्कालीन संयुक्त शिक्षा निदेशक माया निरंजन ने जांच कराकर 207 अभ्यर्थियों के विरुद्ध थाना कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना क्राइम ब्रांच की विवेचना शाखा द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
इन अभियोगों में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के क्रम में निरीक्षक देवीवर शुक्ला ने कार्रवाई करते हुए रंजू कुमारी पत्नी रमेश कुमार निवासी रामनगर थाना रामनगर जनपद वाराणसी को बुधवार को शाम उसके घर से गिरफ्तार किया। साथ ही निरीक्षक श्याम बिहारी ने अभियुक्त शशीकला पत्नी सिद्धार्थ निवासी मंगारी थाना फूलपुर जनपद वाराणसी को बुधवार को शाम उसके घर से गिरफ्तार किया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन