फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two teenagers died after bathing in Ganga drowning in Varanasi

वाराणसी में रंग खेलने के बाद गंगा में नहाने गए दो किशोरों की डूबकर मौत

Tue, 30 Mar 2021 05:14 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: हरि User Updated Tue, 30 Mar 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers died after bathing in Ganga drowning in Varanasi
मृतक यश कुमार और राज सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित तुलसीघाट के सामने होली पर रंग खेलने के बाद गंगा में नहाने गए दो किशोरों की डूबकर मौत हो गई। दोनों की पहचान राज गौंड (15) निवासी नगवा और यश कुमार सिंह (14) निवासी रामानुजम कॉलोनी, अस्सी के रूप में हुई।

विज्ञापन


 दोनों किशोरों के परिजन घटना से अंजान थे। सोमवार को घर से निकले किशोर जब वापस नहीं आए तो उनकी खोजबीन तेज की। मंगलवार को दोपहर में जब परिजन तुलसीघाट पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दोनों किशोर गंगा में डूबते दिखाई दिए। इसके बाद भेलूपुर पुलिस गोताखोर और जल पुलिस की मदद से दोनों की तलाश में जुट गए। दोनों का शव कुछ ही देर में गोताखोरों ने खोज निकाला। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। किशोरों की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन

अस्सी स्थित रामानुजम कॉलोनी में रहने वाले महेश सिंह के पुत्र यश कुमार सिंह की दोस्ती नगवा में किराये पर रहने वाले पुनवासी गौंड के बेटे राज गौंड से हो गई। दोनों के परिजनों की मानें तो होली के दिन रंग खेलने के बाद कॉलोनी के रहने वाले पांच से छह किशोरों के साथ सभी तुलसीघाट गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे थे। जहां सभी अपने कपड़े उतारकर सीढ़ी पर रखने के बाद गंगा में नहाने के लिए कूद गए। इस दौरान दोनों की डूबने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed