{"_id":"61862825e7361641d9348b31","slug":"two-students-of-bhu-selected-in-republic-day-parade-camp-they-will-rehearsal-in-patna-this-mont","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बीएचयू के दो विद्यार्थी गणतंत्र दिवस परेड शिविर में चयनित, इसी माह पटना में करेंगे प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बीएचयू के दो विद्यार्थी गणतंत्र दिवस परेड शिविर में चयनित, इसी माह पटना में करेंगे प्रशिक्षण
Sat, 06 Nov 2021 12:31 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:31 PM IST
सार
दिल्ली स्थित राजपथ पर गणतंत्र दिवस 2022 परेड शिविर के लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से एक छात्र और छात्रा का चयन हुआ है।
विज्ञापन
शिविर में चयनित अंजली अग्रवाल औऱ रतन कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित राजपथ पर होने वाले परेड के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गणतंत्र दिवस परेड से पहले पटना में 15 नवंबर से 24 नवंबर तक पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के माध्यम से चयन किया जाएगा। पटना शिविर के लिए बीएचयू के दो स्वयंसेवको का भी चयन किया गया है।
विज्ञापन
हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस परेड से पहले पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में एनसीसी कैडेटों के साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक भी शामिल होंगे। बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ.बाला लखेंद्र ने बताया कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक रतन कुमार सिंह और अंजली अग्रवाल का चयन हुआ है।
विज्ञापन
दोनों 15 से 24 नवंबर तक बीआईटी मेसरा पटना परिसर में आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में शामिल होंगे। इस शिविर में परेड के प्रशिक्षण के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी स्वयं सेवक भाग लेंगे। बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले स्वयं सेवकों का चयन भी इसी परेड से होगा।
विज्ञापन
पढ़ेंः सब्जी और अनाज के बाद अब गोबर की खाद भी जाएगी विदेश, दक्षिण कोरिया ने की 25 टन वर्मी कंपोस्ट की मांग