{"_id":"661ac2645f5f4215610ebf75","slug":"two-smugglers-from-odisha-arrested-with-40-kg-ganja-in-varanasi-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 40 किलो गांजा के साथ ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार, शहर में सप्लाई करने आए थे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 40 किलो गांजा के साथ ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार, शहर में सप्लाई करने आए थे बदमाश
Sat, 13 Apr 2024 11:05 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:05 PM IST
सार
वाराणसी की एसओजी और चितईपुर थाने की पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से कार भी बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान ओडिशा के अंगुल जिले के छेंदीपाड़ा थाना के नुवागांव के संदीप रौल और दीपक कुमार प्रधान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो अंतरराज्यीय तस्करों को 40.710 किलो गांजा के साथ एसओजी और चितईपुर थाने की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान ओडिशा के अंगुल जिले के छेंदीपाड़ा थाना के नुवागांव के संदीप रौल और दीपक कुमार प्रधान के रूप में हुई है। दोनों के पास से एक कार भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
डीसीपी काशी जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि एसओजी प्रभारी मनीष कुमार मिश्र को सूचना मिली थी कि कार से दो तस्कर गांजा लेकर नुआव चौराहा से शहर की ओर जाएंगे। इस सूचना पर एसओजी प्रभारी व उनकी टीम और चितईपुर थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार व चितईपुर चौकी प्रभारी अजय कुमार दूबे ने करमनबीर तिराहा पर बैरिकेडिंग कर चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन
ओडिशा नंबर की कार आई तो रुकवाकर उसकी तलाशी ली गई। कार से 40.710 ग्राम बरामद हुआ। कार सवार दोनों तस्करों ने बताया कि वह गांजा की खेप की शहर में सप्लाई करने आए थे। डीसीपी काशी जोन ने बताया कि दोनों तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन