फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two sister died in ilia chandauli

सुबह होते ही दो बहनों को शुरू हो गई उल्टी-दस्त, अस्पताल ले जाते वक्त दोनों ने तोड़ा दम

Thu, 29 Aug 2019 09:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 29 Aug 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
two sister died in ilia chandauli
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के इलिया थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के गोंड बस्ती में गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बीमार होकर दो बच्चियों की मौत हो गई। दादा दादी के साथ रह रही सगी बहन आंचल(8) और निशा(07) रात में खाना खाकर सोई थी। सुबह जागते ही उल्टी दस्त शुरू हो गई और परिवार के लोग अस्पताल ले जाते कि रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

 
मुंबई में रहकर मजदूरी करने वाले गांव निवासी लालजी की पत्नी निर्मला की मौत चार वर्ष पहले हो गई। निर्मला की मौत के बाद लालजी की तीन पुत्रियों आंचल, निशा और प्राची की परवरिश लालजी के पिता काशीनाथ और दादी रुक्मिना कर रही थी। इधर लालजी ने एक वर्ष पहले दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन


लालजी की दूसरी पत्नी छोटी पुत्री प्राची को लेकर मायके गई हुई थी। बुधवार की रात आंचल और निशा खाना खाकर दादा दादी के बगल में चारपाई पर सो गए। गुरुवार की सुबह उठते ही दोनों को उल्टी दस्त शुरू हो गई और हालत बिगड़ने लगी। परिवार वाले दोनों बच्चियों को लेकर शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य  केंद्र पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।  इस पर दोनों के शव लेकर घर आ गए। सूचना मिलते ही सौतेली मां छोटी पुत्री प्राची को लेकर घर पर पहुंच गई दोनों बच्चियों की मौत से दादा दादी को भी काफी सदमा लगा है। इधर दोनों बच्चियों की मौत से पूरे बस्ती में कोहराम मचा हुआ है बच्चियों की मौत को लेकर जहरीले जंतु के काटने जैसे भी कयास लगाए जा रहे हैं।

शहाबगंज के चिकित्सा प्रभारी डॉ संजय कुमार ने बच्चियों की मौत कैसे हुई, इस बारे में कुछ भी  बता नहीं पा रहे हैं। सीओ चकिया कुंअर प्रभात सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची है लेकिन परिवार के लोग सदमे में हैं। परिवार वाले जैसा कहेंगे, वैसा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed