{"_id":"5eed0c5ee71a0f3d2f56a416","slug":"two-ruthless-miscreants-riding-in-front-of-the-dhaba-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ढाबे के सामने की ताबड़तोड़ फायरिंग, फिर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ढाबे के सामने की ताबड़तोड़ फायरिंग, फिर फरार
Sat, 20 Jun 2020 12:35 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 20 Jun 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जिले के भदवर में हाईवे पर स्थित ढाबा के सामने शुक्रवार की रात कार सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग करने के बाद दोनों बदमाश अखरी की ओर भाग निकले। सीसी कैमरे की फुटेज की मदद से पुलिस वारदात की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
टोडरपुर निवासी रजत कुमार सिंह और भदवर निवासी शुभम कुमार सिंह उर्फ कोको का पार्टनरशिप में भदवर में ढाबा है। ढाबे पर भदवर निवासी अभिषेक उर्फ वीरू अपना जन्मदिन मना रहे थे। अभिषेक बाहर खड़े थे, उसी दौरान स्विफ्ट डिजायर कार आकर रुकी और दो नकाबपोश बाहर निकले।
विज्ञापन
अभिषेक को लक्ष्य कर दोनों नकबपोशों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की, लेकिन संयोग से गोली किसी को नहीं लगी। इसके बाद दोनों नकाबपोश बदमाशों ने कहा कि यह शुभम नहीं है और कार स्टार्ट कर अखरी की ओर भाग निकले। रजत ने बताया बीते 12 जून को ढाबा पर कुछ लोग आए थे और मारपीट किए थे।
विज्ञापन
उस घटना में चार लोगों को नामजद किया गया था और दो लोग मौके से पकड़े गए थे। कार से आए लोग हमको और शुभम को मारना चाहते थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मौके से खोखे बरामद कर सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।