{"_id":"60b6418c8ebc3e01810c4ae0","slug":"two-real-brother-drowned-during-take-bath-in-checkdam-one-died-another-hospitlized","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: चेकडैम में नहाने गए दो सगे भाई डूबे, एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: चेकडैम में नहाने गए दो सगे भाई डूबे, एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती
Tue, 01 Jun 2021 07:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 01 Jun 2021 07:49 PM IST
सार
सोनभद्र जिले के सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के रहने वाले दो सगे भाई नहाने के लिए गए थे। जहां एक भाई डूब गया तो दूसरा उसको बचाने के लिए गया। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला तो एक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
drown
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। चेकडैम में नहा रहे दो सगे डूब गए। इसमें एक की मौत हो गई, तो वहीं दूसरे को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। मामला जिले के सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मुबारकपुर गांव का है। जहां चेकडैम में मंगलवार को स्नान करने के दौरान सगे भाई गहरे पानी में समा गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मुबारकपुर गांव के रहने वाले चंद्रशेखर के दो बेटे शिवम(10) और शुभम(8) मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे अपने घर से थोड़ी दूरी स्थित चेकडैम में नहाने गए थे। नहाते समय पैर फिसलने के कारण शुभम गहरे पानी में चला गया। शुभम को बचाने के चक्कर में शिवम भी गहरे पानी में उतर गया और डूबने लगा।
विज्ञापन
कुछ देर बाद लोगों की नजर दोनों भाइयों पर पड़ी तो उन लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को लेकर उनके घरवाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने शुभम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
सीएचसी में इलाज की बेहतर व्यवस्था न होने के कारण हिंदुआरी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में शिवम को भर्ती कराया गया। परिवार के लोगों ने बताया कि शिवम की हालत में सुधार है। उधर, शुभम की मौत के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।