{"_id":"5e2be4278ebc3e4aff740b40","slug":"two-real-brother-died-due-drown-in-pond-lohta-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: दो सगे मासूम भाई तालाब में डूबे, मौत से गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: दो सगे मासूम भाई तालाब में डूबे, मौत से गांव में पसरा मातम
Sat, 25 Jan 2020 12:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में एक साथ दो सगे भाइयों की मौत होने से गांव में कोहराम मच गया है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। फिलहाल तालाब में वह कैसे पहुंचे पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।
वाराणसी के लोहता थाना के भरथरा गांव स्थित तालाब में शनिवार की सुबह सगे मासूम भाई डूब गए। घटना से परिजनों के साथ ही गांव में कोहराम मचा हुआ है। तालाब के पास ग्रामीण इकट्ठे हो गए हैं।
सूचना पाकर लोहता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। दोनों भाइयों के परिजनों को बड़ी ही मुश्किल से ग्रामीणों ने संभाल रखा है।

लोहता थाना अंतर्गत भरथरा गांव निवासी दिलीप कुमार मिश्रा के पांच और तीन साल के दो बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे। इसी बीच वह तालाब में कैसे डूब गए, किसी को पता ही नहीं लगा। काफी देर तक दोनों भाई दिखाई नहीं दिए तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। दो मासूम बच्चों की मौत से दिलीप और उनकी पत्नी बेसुध हैं।