{"_id":"5e498dbe8ebc3ee5bf00a74f","slug":"two-railway-workers-severely-singed-by-ohe-wire-at-pddu-junction","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीडीयू जंक्शन पर ओएचई वायर की चपेट में आकर दो रेलकर्मी गंभीर रूप से झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीडीयू जंक्शन पर ओएचई वायर की चपेट में आकर दो रेलकर्मी गंभीर रूप से झुलसे
Mon, 17 Feb 2020 12:15 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर के स्थानीय रेलवे यार्ड में जंक्शन केबिन के पास रविवार की दोपहर में ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) वायर की चपेट में आने से टीआरडी (ट्रैक्सन रोलिंग डिपार्टमेंट) के दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। दोनों को लोको मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दोनों को हेरिटेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जंक्शन केबिन के पास लाइन में तकनीकी खराबी की सूचना पर टीआरडी विभाग के कर्मचारी टावर वैगन लेकर मौके पर पहुंच गए। कर्मचारी घासी राम व अभिषेक कुमार सिंह टावर वैगन पर खड़े होकर गड़बड़ी को दूर करने लगे। इसी बीच अचानक दोनों किसी तरह बगल से गुजरे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गए और झुलस गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने दोनों कर्मियों को लोको मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहीं टीआरएस विभाग के सीनियर डीईई प्रशांत कुमार भी अस्पताल पहुंचे। डॉ. सीएस झा और डा. सांगा ने कर्मियों का प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
उधर घटना की जानकारी होते ही ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के सीबी राय, एसके सिंह बघेल, अशोक सिंह, बदरुद्दीन भी मंडलीय चिकित्सालय पहुंच गए और कर्मियों का बेहतर इलाज कराने की मांग की। सीनियर डीईई टीआरडी ओमप्रकाश ने बताया कि काम के दौरान कर्मियों का उपकरण किसी तरह समीप से गुजरे यार्ड के तार को छू गया। जिस लाइन पर काम चल रहा था उस पर ब्लाक लिया गया था। झुलसे कर्मचारियों की हालत स्थिर है।