{"_id":"605cf7598ebc3e5926538438","slug":"two-projects-of-the-city-will-be-completed-before-april-15-city-news-vns5819651101","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की दो परियोजनाएं 15 अप्रैल से पहले पूरी हो होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की दो परियोजनाएं 15 अप्रैल से पहले पूरी हो होंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की दो परियोजनाएं 15 अप्रैल से पहले पूरी हो जाएंगी। आशापुर आरओबी योजना की धनराशि मिल गई है। जबकि गोदौलिया-दशाश्वमेध मार्ग योजना के लिए धनराशि का इंतजार है। आशापुर आरओबी का निर्माण कार्य 97 प्रतिशत पूरा हो गया है। बाकी की फीनिशिंग चल रही है। इसके लिए शासन से 12 करोड़ की मांग सेतु निगम ने की थी, जो मिल गई है। गोदौलिया से दशाश्वमेध मार्ग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
प्रसाद योजना के तहत पर्यटन विभाग गोदौलिया चौराहे से दशाश्वमेध घाट मार्ग का निर्माण कार्य करा रहा है। सुंदरीकरण कार्य पूरा होने जा रहा है। कार्यदायी संस्था के तौर पर राजकीय निर्माण निगम ने 8.56 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की थी। अब तक 75 प्रतिशत धनराशि मिल गई है। जबकि 25 प्रतिशत बाकी है। यहां भी फिनिशिंग का काम बचा है। पार्किंग स्थल के पास कुछ काम बचा है, जिसे 15 अप्रैल से पहले पूरा करा दिया जाएगा। प्रोजेक्ट मैनेजर आरबी सिंह ने बताया कि 25 प्रतिशत धनराशि के लिए शासन से वार्ता हुई है। 31 मार्च के पहले धनराशि मिल जाएगी। 15 अप्रैल से पहले काम पूरा हो जाएगा।
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शिलान्यास होने के बाद भी आरओबी निर्माण कार्य में थोड़ी बाधा इसलिए आई क्योंकि इस रूट पर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण व विद्युतीकरण का कार्य हो रहा था। अब यह काम पूरा हो गया है। सर्विस रोड के लिए पटरी आदि पर अस्थायी कब्जे को हटाया गया है।
विज्ञापन
आशापुर आरओबी का निर्माण कार्य 97 प्रतिशत पूरा हो गया है। केवल रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य बचा है। इसके लिए शासन से 12 करोड़ रुपये मिल गए हैं। 15 अप्रैल से पहले योजना पूरी हो जाएगी।
- रोहित मिश्र परियोजना प्रबंधक राज्य सेतु निगम
आशापुर आरओबी के निर्माण से जाम की समस्या होगी खत्म
आशापुर आरओबी के बनने से गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, सलेमपुर सहित पूर्वांचल के कई जिलों में जाने में कम समय लगेगा। पहले आशापुर रेलवे क्रासिंग पर घंटों जाम में जूझना पड़ता था।