आजमगढ़ में दो युवकों ने लगाई फांसी, सोनभद्र में अधेड़ का पेड़ लटका शव मिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगड़ जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में दो युवकों ने आत्महत्या कर ली, तो वहीं सोनभद्र में एक अधेड़ का शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आजमगढ़ जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले दो युवकों ने अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के गोसड़ी गांव निवासी दिव्यानंद उर्फ दुर्गेश पांडेय पुत्र त्रिपुरारी पांडय ने शुक्रवार देर रात अपने कमरे में फांसी लगा ली। घटना के समय परिवार के लोग घर के काम में व्यस्त थे। युवक की मौत का तब पता चला जब परिवार की एक महिला उसे खाना खाने के लिए बुलाने गई।
जब वह उसके कमरे में पहुंची तो युवक को फंदे पर लटका देख होश उड़ गए। महिला के चिल्लाने पर परिवार के अन्य लोग भी कमरे में आ गए। सूचना पर दीदारगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से उतार कर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं रौनापार थाना क्षेत्र के बजार गोसाई गांव निवासी 32 वर्षीया अमित वर्मा पुत्र उमाशंकर वर्मा अपने घर में ही फंदे पर लटक कर अत्महत्या कर ली।
पेड़ से लटकते मिली युवक की लाश :
सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के महुअरिया जंगल में शनिवार की सुबह एक अधेड़ का शव पेड़ से लटकते मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का मान रही है। शाहगंज एसओ भुवनेश्वर पांडेय ने बताया कि महुअरिया निवासी फरेश बैगा(45) ने शुक्रवार को पत्नी से कहासुनी हो गई थी।
इसके बाद शनिवार सुबह घर से बाहर जंगल की ओर चला गया था। कुछ देर बाद गांव के कुछ लोगों ने महुअरिया जंगल में नाले के किनारे एक पेड़ की डाल से लटकते हुए उसका शव देखा।