फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two people including BJP leader surrender, granted interim bail

Varanasi News: भाजपा नेता समेत दो का आत्मसमर्पण, मिली अंतरिम जमानत

Sat, 28 Oct 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two people including BJP leader surrender, granted interim bail
वाराणसी। लूट के मामले में विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी) रश्मि नंदा की अदालत में लेढुवाई, मिर्जामुराद निवासी सेवापुरी मंडल के भाजपा अध्यक्ष यतीश तिवारी उर्फ गुड्डू और शाश्वत तिवारी उर्फ हैप्पी ने आत्मसमर्पण किया। अदालत ने 20-20 हजार रुपये की दो जमानतें और व्यक्तिगत बंधपत्र देने पर दोनों को अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। साथ ही, नियमित जमानत पर सुनवाई के के लिए एक नवंबर की तिथि नियत कर दी। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अनुज यादव ने अंतरिम जमानत की अर्जी दी थी।
विज्ञापन


प्रकरण के अनुसार, अमृत लाल ने कोर्ट के आदेश से मिर्जामुराद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि 25 अगस्त 2021 की सुबह वादी लालपुर चट्टी स्थित एक पेड़ के पास खड़ा था। उसी समय आरोपी पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर जातिसूचक शब्दों के साथ गाली देते हुए उसे लाठी-डंडे से मारने लगे। साथ ही, 1100 रुपये और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घटना की जानकारी थाने पर दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो वादी ने न्यायालय की शरण ली। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed