फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two people in custody for committing fraud in Ayushman bharat in azamgarh

गाजीपुर के बाद आजमगढ़ में सामने आया आयुष्मान भारत में फर्जीवाड़ा, दो हिरासत में

Wed, 27 Nov 2019 12:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 27 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two people in custody for committing fraud in Ayushman bharat in azamgarh
आयुष्मान भारत - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत में भी फर्जीवाड़ा सामने आने लगा है। गाजीपुर के बाद मंगलवार को आजमगढ़ में भी एक आयुष्मान मित्र व उसके सहयोगी को हिरासत में लिया गया। डीएम के निर्देश पर आयुष्मान मित्र को निजामाबाद पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


आयुष्मान मित्र का काम गोल्डन कार्ड बनाने का है। जिला अस्पताल में तैनात आयुष्मान मित्र की आईडी से कई अन्य प्राइवेट लोग गोल्डन कार्ड बनाने के साथ ही नए नाम आदि जोड़ रहे थे। गाजीपुर में सोमवार को आईबी की टीम द्वारा बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करने के बाद जिले में भी हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन


डीएम ने अपने स्तर से पूर्व में मिली शिकायतों के आधार पर जांच पड़ताल करा रहे थे। मंगलवार को डीएम एनपी सिंह ने जिला अस्पताल में तैनात आयुष्मान मित्र व उसके सहयोगी को हिरासत में लेने का निर्देश निजामाबाद थाना पुलिस को दिया। निजामाबाद थाना पुलिस मंगलवार की शाम लगभग चार बजे जिला अस्पताल पहुंची और आयुष्मान मित्र व उसके सहयोगी को पूछताछ के लिए लेकर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई को लोग आईबी से जोड़ कर देखने लगे। इस प्रकरण को लेकर शहर में हड़कंप मच गया। फिलहाल आयुष्मान मित्र की आईडी से कुछ लोगों का नाम आयुष्मान योजना में शामिल किये जाने का प्रकरण सामने आया है।

इससे कितने फर्जी लोगों का इलाज हुआ है अथवा फर्जी इलाज के नाम पर भुगतान हुआ है, इसकी अभी विस्तार से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आयुष्मान मित्र व उसके सहयोगी की मोबाइल आदि जब्त कर जांच में जुटी हुई। दोनों से पूछताछ की कवायद भी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed