फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two people hanged in Varanasi father of four children and women horrifying step after quarrel

UP : वाराणसी में दो लोगों ने लगाया फंदा, कलह के बाद चार बच्चों के पिता ने किया लाइव सुसाइड; जानें पूरा मामला

Mon, 16 Dec 2024 06:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 16 Dec 2024 06:28 PM IST
सार

Varanasi News : वाराणसी के भेलूपुर और लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस ने महिला और व्यक्ति की लाश को कब्जे में ले लिया। पूछताछ में घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। दोनों की माैत के बाद बच्चे बिलख रहे थे।

विज्ञापन
Two people hanged in Varanasi father of four children and women horrifying step after quarrel
पति की बीमारी का इलाज करा रही थी महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भेलूपुर क्षेत्र के रेवड़ी तालाब इलाके में रहने वाले सुरेश जायसवाल की पत्नी शालिनी (36) ने सोमवार दिन में घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर चौकी प्रभारी रेवड़ी तालाब फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


जांच पड़ताल के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। मृतका की शादी 2011 में हुई थी। घटना के पीछे परिवारिक विवाद बताया गया है।

सुरेश के दो बेटे हैं। हर्षित 12 साल प्रत्यूष 9 साल का है। सुबह दोनों पढ़ने के लिए विद्यालय गए थे। जबकि सुरेश भेलूपुर स्थित अपने किराना की दुकान पर गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी शालिनी भीतर से दरवाजा बंदकर साड़ी का फंदा बनकर झूल गई। बड़ा बेटा हर्षित स्कूल से वापस लौटा तो दरवाजा नहीं खुलने पर मामले की जानकारी हुई है।
विज्ञापन


शालिनी के भाई रोहित ने बताया कि मेरी दीदी को प्रताड़ित किया जा रहा था। जबकि वह अपने पति का इलाज अकेले करा रही थी। उनकी डायलिसिस चल रही थी। ससुराल के लोग उससे आठ लाख रुपये मांग रहे थे। पति की बीमारी में कोई भी सहयोग नहीं करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी आदित्य मिश्रा ने बताया कि महिला के पति की उनके परिवार वालों से विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर शालिनी ने आत्महत्या की है। ऐसा उनके पति और बच्चों ने घटना के कारण को लेकर बातचीत में बताया है।

Two people hanged in Varanasi father of four children and women horrifying step after quarrel
लालपुर-पांडेयपुर की पुलिस ने शव को लिया कब्जे में। - फोटो : अमर उजाला

कमरे में चार बच्चों के पिता ने लगाया फंदा

लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के खजुरी निवासी अल्ताफ खान पुत्र यूसुफ ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह अपने परिवार के साथ महेंद्र कुमार वर्मा के मकान में किराए पर रहते थे। उसके 2 बेटे व 2 बेटी हैं। दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। तीनों भाई बहनों की शादी हो चुकी थी।

मृतक के भाई का कहना है कि हमें आज यानी सोमवार को पता चला है कि पति-पत्नी में विवाद था। पत्नी मुस्कान एलआईसी का काम करती थी, वह मुगलसराय गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed