प्रसव के बाद अस्पताल जा रही महिला और जेठ की हादसे में मौत, एक और कार पलटने से कई घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में भदोही-वाराणसी राजमार्ग पर चौरी क्षेत्र के लक्षापुर गांव में मरीज को लेकर वाराणसी जा रही एंबुलेंस सुबह करीब चार बजे मवेशी को बचाने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें युवक और उसके छोटे भाई की पत्नी की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए।
इसके पहले शुक्रवार रात 10 बजे लगभग भदोही नगर से सटे मोरवा पुल के पास कार के पलट जाने से उसमें सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया।
भदोही नगर के मोहल्ला जमुंद निवासी शाहिद की पत्नी रेहाना को प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने पर घरवाले एंबुलेंस से वाराणसी ले जा रहे थे। साथ में रहना के जेठ आरिफ(35) भी थे। चौरी क्षेत्र के लक्षापुर में एंबुलेंस छुट्टा पशु को बचाने में ट्रक से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। इससे आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अशरफ, इकबाल, रेहाना के अलावा एक और घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान रेहाना ने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इससे पूर्व रात 10:20 बजे चौरी थानाक्षेत्र के मोरवा पुल के पास मऊ से भदोही जा रही तेज रफ्तार कार सड़क के गड्ढे को बचाने में पलट गई।
कार इतनी तेज थी कि पलट कर सड़क के नीचे चली गई। इसमें फिरोज दानियाल(65), उनकी पत्नी फरहद दानियाल(60), पुत्र ओसामा दानियाल(22) और पुत्री नगमा दानियाल(20) गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरा परिवार भदोही अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे था।