{"_id":"601f6e492103fa4b966d9bee","slug":"two-people-died-due-to-tractor-trally-overturned-in-canal-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो की मौत, रातभर पड़े रहे शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो की मौत, रातभर पड़े रहे शव
Sun, 07 Feb 2021 10:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:06 AM IST
विज्ञापन
नहर में पड़ी ट्रैक्टर ट्राली।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक नहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक समेत दो की मौत हो गई। रविवार की सुबह सुबह उनका शव नहर में मिला है। पुलिस को काफी प्रयासों के बाद शवों की शिनाख्त हो पाई और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, दीदारगंज थाना क्षेत्र के निरहामदपुर निवासी इरफान(25) की तिघरा गांव में ससुराल है। वह यहीं रहकर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर काम करता था। शनिवार की रात मोजीपुर निवासी रूदल पाल(23) को लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली से सीमेंट लाने शाहगंज गया था।
विज्ञापन
सीमेंट न मिलने पर देर रात दोनों लौट रहे थे। खुटहन थाना क्षेत्र के बनुआडीह गांव के पास नहर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर में दबकर इरफान और चालक रूदल की मौत हो गई। रात भर उनका शव मौके पर पड़ा रहा।
विज्ञापन
Trending Videos
सुबह गांव के लोग नहर किनारे गए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाकर शिनाख्त की। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इरफान के परिवार में पत्नी और डेढ़ साल का पुत्र है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।