{"_id":"5ae75ad04f1c1b86098b773a","slug":"two-older-man-accused-of-molestation-with-minor-girl-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में दो बुजुर्गों ने किया ऐसा काम, आप जानकर कहेंगे शर्मनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में दो बुजुर्गों ने किया ऐसा काम, आप जानकर कहेंगे शर्मनाक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 01 May 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्गों का आदर-सम्मान करना इंसानियत ही नहीं बल्कि हमारा धर्म भी है लेकिन बुजुर्ग अगर बदनयित हो तब आप क्या करेंगे? आज के इस दौर में बच्चियों के माता-पिता इस उधेड़बुन में लगे हुए हैं कि किस पर भरोसा करें और किस पर न करें।
युवा से लेकर बुजुर्ग तक बच्चियों पर गलत निगाह डाल रहे हैं। बुजुर्गों की इस बदनियती का ताजा मामला बनारस में सामने आया है। शहर के कैंट और सिगरा थाना क्षेत्र में सोमवार को दो बुजुर्गों पर छेड़खानी का आरोप लगा।
दोनों मामलों की तहरीर के आधार पर कैंट और सिगरा थाने में छेड़खानी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। सिगरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, कैंट पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सिगरा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में सोमवार को पांच वर्ष की बच्ची ने पड़ोस के 62 वर्षीय बुजुर्ग प्रकाश खट्टर की अश्लील हरकतों की शिकायत अपनी मां से की। मासूम की मां मामले की शिकायत लेकर सिगरा थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि प्रकाश उनकी बेटी के साथ गलत हरकतें करता है।
इस संबंध में सिगरा इंस्पेक्टर ने बताया कि छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि आरोपी प्रकाश की लक्सा क्षेत्र में मोबाइल की दुकान है।

छात्रा भेजता था अश्लील मैसेज
यूपी पुलिस
वहीं, कैंट थाने पहुंची फुलवरिया क्षेत्र की एक छात्रा ने बताया कि उसके पड़ोस के हरिशंकर विश्वकर्मा उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजते हैं। विरोध करने और आपत्ति जताने पर हरिशंकर की दो बहुओं ने मैसेज डिलीट करने का दबाव बनाया।
बात न मानने पर छात्रा को अपहरण की धमकी दी गई। छात्रा के पिता की तहरीर पर हरिशंकर और उसकी दोनों बहुओं के खिलाफ कैंट थाने में छेड़खानी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि मामले की जांच कर साक्ष्य के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सुधार गृह की संचालिका के खिलाफ एफआईआर की मांग
शिवपुर थाना अंतर्गत संचालित बालिका सुधार गृह की संचालिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए एक दुराचार पीड़िता ने एसएसपी से लगायत प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है।
आरोप है कि दुराचार पीड़िता को सुधार गृह में उसकी बहन के साथ रखा गया था। 27 अप्रैल की रात उसकी और बहन की पिटाई की गई। पुलिस और मां के आने पर समीप स्थित दीनदयाल अस्पताल की बजाय मंडलीय अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में मेडिकल मुआयना नहीं कराया गया।