फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two more cattle colony will be built in Audeh and Phulwaria

औढ़े व फुलवरिया में बनेंगी दो और कैटल कॉलोनी

Sun, 01 May 2022 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two more cattle colony will be built in Audeh and Phulwaria
शहर की सड़कों पर घूमने वाले पशुओं के लिए दो नई कैटल कॉलोनी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम और वीडीए के स्तर से कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। औढ़े और फुलवरिया में जमीन से जुड़े कागजात देखे जा रहे हैं। इसी आधार पर यहां पर कालोनी विकसित होगी। नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि वीडीए की ओर से विकसित होने वाली इन कैटिल कालोनी के प्लाट की नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन

इन कालोनियों के निर्माण होने से शहर से पूरी तरह से पशुओं को हटा दिया जाएगा। इसके चलते शहर में आने वाली दिक्कतों का समाधान होगा। शहर में अवैध रूप से बनाए गए डेयरी फार्म एवं पशु पालन केंद्रों से मुक्ति के लिए वीडीए की ओर से चोलापुर में 54 एवं छीतमपुर में 128 कैटिल कालोनी के प्लाट बनाया गया है। जहां एक प्लाट में 10 पशुओं के रहने की सुविधा है।
विज्ञापन

दो और जगहों पर कैटिल कालोनी का निर्माण होना है। इसके लिए जमीन के कागजातों की जांच की जा रही है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। -डॉ. अजय प्रताप सिंह पशु चिकित्साधिकारी नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed