{"_id":"66cc4b5d77225a7d3405d34f","slug":"two-miscreants-snatched-the-chain-from-the-old-womans-neck-varanasi-news-c-20-vns1021-706158-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: वृद्धा के गले पर झपट्टा मार कर दो बदमाशों ने चेन छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: वृद्धा के गले पर झपट्टा मार कर दो बदमाशों ने चेन छीनी
विज्ञापन
शिवपुर। स्थानीय बाईपास निवासी नीरज सोनकर की मां संतारा देवी के गले पर झपट्टा मार कर दो बदमाशों ने रविवार को सोने की चेन छीन ली। सूचना के आधार पर शिवपुर थाने की पुलिस सीसी कैमरे में कैद दो बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।
नीरज कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी मां रोजाना सुबह टहलने जाती हैं। रविवार की सुबह वह टहलने नहीं गईं और अपने घर के सामने चबूतरे पर बैठी थीं। बाइक सवार दो बदमाश गिलट बाजार की ओर से घर के सामने से गुजरे। लगभग सौ मीटर दूर जाकर दोनों ने बाइक खड़ी की। उनमें से एक बदमाश उनकी मां के पास आया और पूछने लगा कि लोहे की दुकान किधर है। मां ने उसे बताया कि आगे उत्तर दिशा की पटरी पर है। उसी दौरान उसने मां के गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन छीन ली और अपने साथी के साथ बाइक से भाग गया।