फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two meter ganga water level decreasing in last two days in varanasi

राहत : घाटों पर सीढ़ियां उतरने लगी गंगा, दो दिनों में एक मीटर घटा जलस्तर

Sat, 24 Aug 2019 05:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 24 Aug 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
two meter ganga water level decreasing in last two days in varanasi
घट रहा गंगा का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में शुक्रवार को भी गंगा में घटाव जारी रहा। पिछले दो दिनों में ही गंगा का जलस्तर एक मीटर नीचे उतर गया है। दो सेमी प्रति घंटा की दर से पानी कम हो रहा है।

विज्ञापन


केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर इस सीजन में अब तक 69.97 मीटर तक पहुंचा था। इसके बाद घटाव शुरू हो गया है।  शुक्रवार की शाम छह बजे तक गंगा का जलस्तर एक मीटर घटकर 68.97 मीटर पहुंच गया है। जलस्तर में कमी के बाद तटवर्ती इलाके के लोगों को राहत मिली है। घाटों पर भी गंगा चार सीढ़ियां नीचे उतर गई है। इससे घाट किनारे नाविक भी राहत की सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने काशी को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए की थी बड़ी पहल
विज्ञापन
विज्ञापन


नाव चलने पर प्रतिबंध से श्रद्धालु निराश :
गंगा के बढ़ाव के चलते गंगा की आरती छत पर हो रही है। लेकिन जगह कम होने से बहुत कम लोग ही गंगा आरती देख पा रहे हैं। नाविकों ने नाव पर बैठाकर दिखाने की बात कही तो उनको मना कर दिया गया है। इससे नाविकों में रोष है। नाविकों का कहना है कि नावें खड़ी हैं। उस पर श्रद्धालुओं को बैठाकर दिखाया जा सकता है, लेकिन पुलिस नावों पर पर्यटकों को नहीं बैठने दे रही हैं। इससे श्रद्धालु मायूष होकर चले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed