पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने काशी को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए की थी बड़ी पहल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन से काशी भी शोक में डूब गई है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने की बात कही थी। पूर्व वित्त मंत्री 2015 में काशी का दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने संत मोरारी बापू के साथ अस्सी-संत रविदास घाट के बीच गंगा तट पर जल-थल शव वाहिनी का लोकार्पण किया था।
उस समय सुधांशु मेहता फाउंडेशन की ओर से शवों को श्मशान घाट तक पहुंचाने के लिए चार जल शव वाहिनी और दो थल शव वाहिनी दी गई थीं। उस समय सुधांशु मेहता फाउंडेशन की ओर से शवों को श्मशान घाट तक पहुंचाने के लिए चार जल शव वाहिनी और दो थल शव वाहिनी दी गई थीं। जिससे कि दूर-दराज से शव दाह के काशी आने वाले लोगों के लिए परेशानी ना हो सके।
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान से काशी पहुंचे गुरु नानक जी के खड़ाऊं, ननकाना साहिब से आई कीर्तन शोभायात्रा का भव्य स्वागत
काशी दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ने काशी को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लेकर कहा कि बनारस के समन्वित विकास की योजना बनाई जाएगी, जिससे सड़क, बिजली, पानी और यातायात व्यवस्था बेहतरीन हो जाएगी।
बीएचयू के केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब वित्तमंत्री ने बनारस की विद्युत आपूर्ति बेहतर करने की भी बात कही थी। वाराणसी में रिंगरोड की योजना पाइपलाइन भी दिया था। उन्होंने गंगा की सफाई के लिए कई विशेष प्रयास भी किए थे।
ये भी पढ़ें : जन्माष्टमी : कान्हा के प्रेम में डूबी शिव नगरी काशी, काशी विश्वनाथ-इस्कॉन मंदिर में जय-जयकार
अरुण जेटली ने 2014 लोकसभा चुनावों से काशी का दौरा किया था। राजनीति बताते हैं कि यहां उन्होंने पीएम मोदी की जीत के लिए रणनीति तैयार की थी।