{"_id":"5d6124cc8ebc3e015f564f3c","slug":"two-meter-ganga-water-level-decreasing-in-last-two-days-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : घाटों पर सीढ़ियां उतरने लगी गंगा, दो दिनों में एक मीटर घटा जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : घाटों पर सीढ़ियां उतरने लगी गंगा, दो दिनों में एक मीटर घटा जलस्तर
Sat, 24 Aug 2019 05:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 24 Aug 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
घट रहा गंगा का जलस्तर।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में शुक्रवार को भी गंगा में घटाव जारी रहा। पिछले दो दिनों में ही गंगा का जलस्तर एक मीटर नीचे उतर गया है। दो सेमी प्रति घंटा की दर से पानी कम हो रहा है।
विज्ञापन
केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर इस सीजन में अब तक 69.97 मीटर तक पहुंचा था। इसके बाद घटाव शुरू हो गया है। शुक्रवार की शाम छह बजे तक गंगा का जलस्तर एक मीटर घटकर 68.97 मीटर पहुंच गया है। जलस्तर में कमी के बाद तटवर्ती इलाके के लोगों को राहत मिली है। घाटों पर भी गंगा चार सीढ़ियां नीचे उतर गई है। इससे घाट किनारे नाविक भी राहत की सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने काशी को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए की थी बड़ी पहल
विज्ञापन
नाव चलने पर प्रतिबंध से श्रद्धालु निराश :
गंगा के बढ़ाव के चलते गंगा की आरती छत पर हो रही है। लेकिन जगह कम होने से बहुत कम लोग ही गंगा आरती देख पा रहे हैं। नाविकों ने नाव पर बैठाकर दिखाने की बात कही तो उनको मना कर दिया गया है। इससे नाविकों में रोष है। नाविकों का कहना है कि नावें खड़ी हैं। उस पर श्रद्धालुओं को बैठाकर दिखाया जा सकता है, लेकिन पुलिस नावों पर पर्यटकों को नहीं बैठने दे रही हैं। इससे श्रद्धालु मायूष होकर चले जा रहे हैं।