{"_id":"6a2bef1659b2cdbac201b3df","slug":"two-members-of-titli-gang-arrested-one-faces-16-criminal-cases-other-13-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Crime: तितली गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, एक पर 16, दूसरे पर 13 आपराधिक मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Crime: तितली गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, एक पर 16, दूसरे पर 13 आपराधिक मामले
Fri, 12 Jun 2026 05:05 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 12 Jun 2026 05:05 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने तितली गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपी सचिन पर 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि प्रियांशु पर 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले में मंडुवाडीह पुलिस ने मड़ौली नई बस्ती में बंद मकान में हुई चोरी का पर्दाफाश किया। तितली गैंग के प्रियांशु सोनकर उर्फ बाबू सोनकर और सचिन राउत को मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पार्किंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया। सचिन पर 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि प्रियांशु पर 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी का 37.350 ग्राम सोना और नकदी बरामद की है। पुलिस दोनों की हिस्ट्रीशीट खोलेगी।
विज्ञापन
डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रियांशु लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर का निवासी है, जबकि सचिन नगवां का रहने वाला है। पूछताछ में दोनों ने मड़ौली नई बस्ती के बंद मकान में चोरी की वारदात स्वीकार की। आरोपी सुनसान और बंद पड़े मकानों की रेकी कर चोरी करते थे। वह चोरी के गहनों को बेचने की तैयारी में थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। खुलासे में पुलिस ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया। डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपियों के कई मोबाइल नंबरों की निगरानी की गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण भी किया गया। मुखबिरों से मिली सूचनाओं के आधार पर सफलता मिली। चोरी की शिकार महिला ने पूरे माल की बरामदगी पर संतोष जताया। डीसीपी ने सफल खुलासे और बरामदगी के लिए पुलिस टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की।