फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two martyred of chandauli and varanasi in pulwama terrorist attack

पुलवामा आतंकी हमलाः वाराणसी और चंदौली के दो जवानों ने भी देश के लिए दी शहादत, हर तरफ पसरा सन्नाटा

Mon, 18 Feb 2019 10:14 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 18 Feb 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
Two martyred of chandauli and varanasi in pulwama terrorist attack
ramesh yadav

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को देश के जवानों पर अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 40 जवान शहीद हुए हैं। वहीं कई जवान गंभीर रूप से घायल हैं। यह हमला जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाकर किया गया है। इस काफिले में 2500 जवान शामिल थे। जिसमें अपने पूर्वांचल क्षेत्र के बनारस और चंदौली के दो बहादुर शहीद हो गए। 

विज्ञापन


वाराणसी जिले के चौबेपुर क्षेत्र के तोफापुर निवासी सीआरपीएफ जवान रमेश यादव ने देश के लिए शहादत दे दी। 26 साल के रमेश यादव 12 फरवरी को ही घर से ड्यूटी के लिए गए थे। गुरुवार शाम जब उनके घर शहीद होने की सूचना मोबाइल पर आई तो पिता श्याम नारायण गश खाकर जमीन पर गिर पड़े जबकि पत्नी रेनू अचेत हो गई।
विज्ञापन


उमरहा बाजार से लगभग तीन किमी दूर तोफापुर के रमेश तीन साल पहले सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। पांच साल पहले रमेश का विवाह रेनू से हुआ था और डेढ़ साल का उनका बेटा है। वहीं, शुक्रवार सुबह सूबे के मंत्री अनिल राजभर भी शहीद रमेश के घर पहुंचे और शहीद के पिता को ढांढस बधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्याम नारायण ने प्रशासन और सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया तो मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदितयनाथ से मोबाइल पर बात की और शहीद के परिवार को सभी सरकारी सुविधाएं दिलाने का आश्वासन भी दिया। साथ ही शहीद के बड़े भाई को नौकरी देने का भी भरोसा दिलाया।

2006 में सेंना में भर्ती हुआ था बहादुरपुर का 'बहादुर'

Two martyred of chandauli and varanasi in pulwama terrorist attack
avdhesh yadav
वहीं, पुलवामा में हुए आतंकी हमले में बृहस्पतिवार को पड़ाव क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी अवधेश यादव उर्फ दीपू शहीद हो गए। बहादुरपुर गांव के हरिकेश यादव के चार बेटे बेटियों में अवधेश सबसे बड़े थे। वर्ष 2006 में वह सीआरपीएफ की 145वीं बटालियन में भर्ती हुए थे।

परिवार में पिता के अलावा मां मालती देवी हैं जो कैंसर से पीड़ित हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है। छोटा भाई बृजेश यादव पढ़ाई कर रहा है। अवधेश की शादी सैयदराजा के पूरवा गांव निवासी जनार्दन यादव की बेटी शिल्पी के साथ हुई थी। उन्हें 3 साल का एक बेटा निखिल है।

बृहस्पतिवार को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में वह शहीद हो गए। उनके शहीद होने की सूचना पर सहसा लोगों को भरोसा नहीं हुआ। लोग एक दूसरे से जानकारी लेने लगे। देर रात तक लोगों का जमावड़ा हो गया। वहीं शुक्रवार सुबह ही सीओ प्रदीप सिंह चंदेल और कोतवाल शिवानंद मिश्रा शहीद अवधेश के घर पहुंचें और परिवार को ढांढस बंधाया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed