{"_id":"5a1ed7024f1c1bd9798bfbf4","slug":"two-lakh-ruppes-stolen-from-constable-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":" सिपाही के बाइक की डिग्गी से दो लाख उड़ाए, भतीजी की शादी के लिए निकाले थे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही के बाइक की डिग्गी से दो लाख उड़ाए, भतीजी की शादी के लिए निकाले थे रुपये
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Wed, 29 Nov 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
बाइक बरामद
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ के व्यस्ततम मोहल्ला सिधारी में बुधवार की दोपहर सिपाही की बाइक की डिग्गी तोड़कर दो लाख रुपये उड़ा दिए। उसने अपनी भतीजी का तिलक चढ़ाने के लिए एसबीआई रैदोपुर से रुपये निकाले थे और बाइक खड़ी कर एक सैलून में दाढ़ी बनवा रहा था। दिनदहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में एसओ सिधारी भारी भरकम फोर्स लेकर मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।
मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के बिजौला गांव निवासी श्रीराम यादव पुलिस का जवान है। वर्तमान समय में वह वाराणसी जिले के दशाश्वमेध घाट थाने पर तैनात है। श्रीराम के भतीजी की दस दिसंबर को शादी है। छह दिसंबर को उसका तिलक चढ़ाने जाना है। परिवार का कमाने वाला होने की वजह से सिपाही के कंधे पर ही शादी का पूरा दारोमदार है। ऐसे में श्रीराम यादव छुट्टी लेकर घर आया है।
बुधवार की दोपहर करीब बारह बजे श्रीराम रैदोपुर मुहल्ले में स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा से दो लाख रुपये निकाले। उसे अपनी बुलेट की डिग्गी में रखा और घर की तरफ चल दिया। सिधारी पुल पार करने के बाद वह चौक से पश्चिम तरफ मऊ रोड पर स्थित मस्जिद के सामने सैलून के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर दाढ़ी बनवाने चला गया।
विज्ञापन
करीब दो बजे जैसे ही वह दाढ़ी बनवाकर खाली हुआ तो उसकी नजर बाइक की खुली डिग्गी पर पड़ी। उसमें से दो लाख रुपये और पासबुक गायब थे। सिपाही ने तत्काल डायल 100 कर पुलिस कंट्रोल और सिधारी थाने पर सूचना दी। कुछ ही देर में एसओ सिधारी नागेश उपाध्याय, दरोगा राजेश उपाध्याय भारी भरकम फोर्स लेकर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।
उधर शहर के व्यस्ततम मुहल्ले में दिनदहाड़े रुपये उड़ाने की इस घटना से मुहल्ले में हड़कंप मचा गया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी थी। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास और बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी।