फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two lakh people screened, 30 tuberculosis patients found

Varanasi News: दो लाख लोगों की हुई स्क्रीनिंग, मिले 30 क्षय रोगी

Sat, 10 Jun 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two lakh people screened, 30 tuberculosis patients found
विशेष क्षय रोगी खोज अभियान में दो लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान 30 लोगों में क्षय रोग की पुष्टि हुई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीयूष राय ने बताया कि सभी का तत्काल इलाज शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला क्षय रोग केंद्र पर मासिक समीक्षा बैठक के दौरान डॉ. पीयूष राय ने बताया कि एनटीईपी के सभी सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर (एसटीएस) व सीनियर ट्रीटमेंट लैब सुपरवाइजर (एसटीएलएस) को सभी इंडीकेटर्स पूरा करने को कहा गया है। उन्होंने सभी को पब्लिक की तरह प्राइवेट क्षेत्र में नोटिफिकेशन बढ़ाने और इसके लिए निजी चिकित्सकों व लैब को प्रेरित करने और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को सुदृढ़ करने को कहा। इसके लिए सीएचओ का सहयोग भी लें। क्षय रोगियों के आउटकम को बढ़ाएं।
विज्ञापन

3324 टीबी रोगियों का चल रहा उपचार
डॉ. पीयूष ने कहा कि निक्षय पोषण योजना के तहत सभी क्षय रोगियों को उपचार के दौरान हर माह मिलने वाले 500 रुपये के डीबीटी को बढ़ाया जाए। जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) संजय चौधरी ने बताया कि वर्तमान में जनपद में 7,446 क्षय रोगी नोटिफाइड किए जा चुके हैं जिसमें 4918 पब्लिक व 2528 प्राइवेट क्षेत्र में शामिल हैं। जिला पीपीएम समन्वयक नमन गुप्ता वर्तमान में जनपद के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 3324 टीबी रोगियों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed