फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two killed, one injured after being hit by a truck

Varanasi News: ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत, एक घायल

Sat, 10 Jun 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two killed, one injured after being hit by a truck
ट्रक की चपेट में आने से शुक्रवार को दो की मौत हो गई, वहीं एक बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।मिर्जामुराद के रूपापुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह गोपीगंज थानाक्षेत्र के कोईलरा गांव निवासी जगदीश बिंद (32) अपने छोटे भाई शिवप्रसाद बिंद (28) के साथ मोटरसाइकिल पर निकला। दोनों रामनगर टेंगरा मोड़ पर गिट्टी बालू खरीदने आ रहे थे। इस बीच हाईवे पर ही प्रयागराज की ओर से आ रही ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई हवा में उछलते हुए सड़क पर गिर गए और ट्रक के आगे आ गए। ट्रक शिवप्रसाद को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जगदीश ने हेलमेट लगाया था जिससे वह बच गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

ऐसे ही लंका थाना क्षेत्र के डाफी टोल प्लाजा से 500 मीटर आगे मुगलसराय की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल सवार मो. फैजान (42) की शुक्रवार को मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी आयशा व बेटी खुशबू को खरोंच तक नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक बुनकर का काम कर जीविकोपार्जन करता था। मृतक के तीन बेटा एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed