फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two headmasters suspended for sending obscene photos to WhatsApp group

शिक्षकों के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो भेजने पर दो प्रधानाध्यापक निलंबित

Thu, 18 Mar 2021 10:23 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Thu, 18 Mar 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Two headmasters suspended for sending obscene photos to WhatsApp group
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शिक्षकों के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील तस्वीरें भेजने के मामले में दो प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया गया। विभाग की ओर से त्रिस्तरीय कमेटी बनाकर मामले की जांच की जा रही है। प्रधानाध्यापकों की इस हरकत से शिक्षकों में नाराजगी है। 
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार वाराणसी के बड़ागांव ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय फत्तूपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक समर बहादुर और प्राथमिक विद्यालय कूड़ी के प्रधानाध्यापक हरिनाथ वर्मा ने शिक्षकों के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो भेज दी।
विज्ञापन


मामले की जानकारी होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट बीएसए को सौंपी। बीएसए ने तत्काल प्रभाव से दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया। दूसरी तरफ, हरहुआ विकास खंड के एक विद्यालय के कायाकल्प का कार्य न कराने पर प्राथमिक विद्यालय पलहीपट्टी के प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि किसी भी दशा में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रधानाध्यापकों का यह कार्य निंदनीय है। इस कारण उन्हें निलंबित किया गया है। पूरे मामले की जांच के लिए त्रिस्तरीय जांच कमेटी बनाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed