फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   two groups of prisoners clashed in Jaunpur district jail police force reached jail

जौनपुर जिला जेल में बंदियों के दो गुट भिड़े, मारपीट के बीच भारी पुलिस बल पहुंचा, बैरक में मिले ईंट-पत्थर

Mon, 04 Jan 2021 03:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 04 Jan 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
two groups of prisoners clashed in Jaunpur district jail police force reached jail
जेल में पहुंचा पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जिला कारागर में सोमवार को बंदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुट आपस में मारपीट करने लगे। सूचना के बाद एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल जेल पहुंच गया।

विज्ञापन

एएसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा एक-एक बैरकों की तलाशी ली गई। काफी देर तक फोर्स मौके पर तैनात रही, ताकि फिर से बंदियों के बीच मारपीट शुरू न हो जाए।
विज्ञापन



सोमवार की दोपहर जेल अधीक्षक ने एसपी को फोन कर जेल में तत्काल फोर्स भेजने के लिए मदद मांगी। कुछ ही देर में एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार, सीओ सिटी जितेंद्र दुबे, लाइन बाजार एसओ योगेंद्र यादव सहित भारी फोर्स के साथ जेल में पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने बैरकों में तलाशी का शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ स्थानों पर बंदियों ने बैरक में ईंट, पत्थर इकट्ठे किए थे। उन्होंने वहां से ईंट-पत्थरों को बाहर निकाला। करीब एक घंटे तक जांच की, उसके बाद एएसपी, सीओ जेल से बाहर निकल आए। लेकिन फोर्स अंदर ही डटी रही।

एएसपी ने बताया कि बंदियों के दो गुटों के बीच आपस में कहासुनी हुई थी। तत्काल मौके पर पहुंचकर फोर्स ने स्थिति को संभाल लिया। मारपीट में कोई भी कैदी घायल नहीं हुआ है। बंदियों के बीच विवाद किस बात पर हुआ था, और किसके बीच था। यह अभी जांच का विषय है। इसकी लिखित रिपोर्ट जेल प्रशासन से मांगी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed