{"_id":"5d11bcb18ebc3e132b77c962","slug":"two-girls-drown-in-ganga-river-one-escape-in-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोही : नहाने गईं दो युवतियां गंगा में डूबीं, बहन के घर शादी में होने आई थी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही : नहाने गईं दो युवतियां गंगा में डूबीं, बहन के घर शादी में होने आई थी शामिल
Wed, 26 Jun 2019 12:03 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में गंगा में नहाते समय दो युवतियों के डूबने की घटना सामने आई है। वहीं, दोनों युवतियों को बचाने गई तीसरी युवती को लोगों ने बचा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों के साथ युवतियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
भदोही जिले के बिहरोजपुर दर्जियान गंगा घाट पर मंगलवार को नहाते समय दो युवतियां डूब गईं। पुलिस और गोताखोरों के खोजबीन करने के बाद वाराणसी से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई, लेकिन शाम तक दोनों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
बिहरोजपुर गांव निवासी राजेश दुबे के बड़े भाई कमलेश दुबे के बेटे की सोमवार को शादी थी। बरात प्रयागराज जिले में गई थी। इधर, सुबह करीब नौ बजे नहाने गई राजेश दुबे की पुत्री सेजल(18) और वाराणसी के लौकापुर, बाबतपुर से बहन के घर शादी में शामिल होने आई निधि(20) पुत्री स्वामीनाथ दुबे गंगा में डूबने लगीं।
विज्ञापन
यह देख कर घाट पर स्नान कर रही बिहरोजपुर निवासी अंतिमा दुबे (20) उन्हें बचाने के लिए बढ़ी, लेकिन वह भी डूबने लगी। घाट पर मौजूद अन्य लोगों ने अंतिमा को तो बचा लिया, लेकिन सेजल और निधि डूब गईं।
परेशान परिजन
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी मिलते ही घाट पर गोपीगंज थाने की पुलिस और गोताखोर पहुंच गए और उनकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन पता नहीं चल पाया। दोपहर बाद एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची और युवतियों की तलाश की गई, लेकिन शाम तक उनका पता नहीं चला।।