{"_id":"5eeb5305f51763370868a65d","slug":"two-girls-ate-poison-when-lovers-refused-to-run-away-and-marry-in-jaunpur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर से भागकर शादी करने से प्रेमियों ने किया इंकार, तो दोनों सहेलियों ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से भागकर शादी करने से प्रेमियों ने किया इंकार, तो दोनों सहेलियों ने खाया जहर
Thu, 18 Jun 2020 05:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 18 Jun 2020 05:11 PM IST
सार
- प्रेमी ने साथ भागने से किया इंकार तो दो सहेलियों ने खाया जहर।
- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की घटना, दोनों लड़कियां नाबालिग हैं।
- उपचार के बाद एक किशोरी को किया जिला अस्पताल रेफर, एक को दी छुट्टी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में प्रेमियों ने घर से भागकर शादी करने से इंकार किया तो इससे क्षुब्ध दो सहेलियों ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद एक किशोरी को छुट्टी दे दी गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जौनपुर जिले के खेतासराय थाने के एक गांव की दो सहेलियों(17) का गांव के ही दो युवकों से प्रेम संबंध हो गया था। सभी शादी भी करना चाह रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक घरवालों को जानकारी हुई तो उन्होंने कड़ा रुख अख्तियार किया। इसके बाद चारों ने मिलकर घर से भागकर शादी रचाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, मगर ऐन वक्त पर दोनों युवकों ने घर से भागने से इंकार कर दिया। इससे नाराज दोनों सहेलियों ने गुरुवार को एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हुई तो वह दोनों को सोंधी पीएचसी ले गए।
विज्ञापन
यहां प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एक किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि दूसरे को अस्पताल से ही छुट्टी दे दी गई। दोनों सहेलियों ने प्राथमिक तक पढ़ाई की है। इसके बाद से पढ़ाई छोड़कर वह घर पर ही रह रही थीं। एसओ विजय प्रताप का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी लेकर समुचित कार्रवाई की जाएगी।