फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two Flights Delayed by Hours at Varanasi Airport Passengers and Families Face Increased Hardship

Varanasi News: वाराणसी एयरपोर्ट पर घंटों लेट हुईं दो उड़ानें, यात्रियों और परिजनों की बढ़ी परेशानी; जानें वजह

Fri, 29 May 2026 09:52 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 29 May 2026 09:52 PM IST
सार

Flights Delayed in Varanasi: वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को स्पाइसजेट की मुंबई और एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह उड़ान घंटों विलंबित रहीं। ऑपरेशनल कारणों और खराब मौसम के चलते यात्रियों व उनके परिजनों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा। सूचना समय से न मिलने पर यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए एयरलाइंस से बेहतर व्यवस्था की मांग की।

विज्ञापन
Two Flights Delayed by Hours at Varanasi Airport Passengers and Families Face Increased Hardship
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को दो प्रमुख उड़ानों के घंटों विलंबित होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऑपरेशनल कारणों और मौसम की खराबी के चलते स्पाइसजेट तथा एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें निर्धारित समय से काफी देर बाद संचालित हुईं। इसके कारण एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई और लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या एसजी-506 को वाराणसी से मुंबई के लिए शाम 5:25 बजे रवाना होना था, लेकिन विमान समय पर वाराणसी नहीं पहुंच सका। इसके चलते उड़ान करीब पांच घंटे विलंबित हो गई और इसके रात 10:30 बजे रवाना होने की संभावना जताई गई। इसी प्रकार एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या आईएक्स-183 को वाराणसी से शारजाह के लिए रात 9:05 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन यह उड़ान भी देरी से संचालित हुई और रात करीब 10 बजे रवाना हो सकी।
विज्ञापन

 

यात्रियों को हुई परेशानी

उड़ानों के विलंब के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट परिसर में घंटों इंतजार करना पड़ा। कई यात्री अपने छोटे बच्चों और बुजुर्ग परिजनों के साथ देर रात तक एयरपोर्ट पर बैठे रहे। वहीं यात्रियों को छोड़ने और लेने पहुंचे लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर रात तक एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों और उनके परिजनों की आवाजाही बनी रही।

यात्रियों का कहना था कि उड़ानों में देरी की स्पष्ट सूचना समय से नहीं मिलने के कारण उन्हें अधिक परेशानी उठानी पड़ी। कुछ यात्रियों ने एयरलाइंस प्रबंधन से बेहतर सूचना व्यवस्था की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते सही जानकारी मिल जाती तो उन्हें घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार नहीं करना पड़ता।

एयरलाइंस अधिकारियों के मुताबिक दोनों उड़ानों में देरी ऑपरेशनल कारणों से हुई। वहीं खराब मौसम को भी उड़ानों के विलंब का एक प्रमुख कारण बताया जा रहा है। एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित एयरलाइंस द्वारा यात्रियों को लगातार अपडेट देने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed