फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two employees shot by gun at sweet shop in azamgarh

आजमगढ़ : मिठाई की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो कामगारों को लगी गोली, हालत नाजुक

Mon, 06 May 2019 10:28 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 06 May 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
Two employees shot by gun at sweet shop in azamgarh
घायल कामगार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सोमवार सुबह मिठाई के दुकान में काम करने वाले दो लोगों को गोली मारने का मामला सामने आया है। तीन अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर के दोनों कामगारों को घायल कर दिया। 

विज्ञापन


आजमगढ़ के अहरौला के चांदनी चौक स्थित नगेंद्र मोदनवाल की मिठाई की दुकान पर सोमवार सुबह 7:30 बजे एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने की ताबड़तोड़ पिस्टल से फायरिंग की। गोली लगने से दुकान पर भट्ठी जला रहे दो कामगार घायल हो गए। घायलों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगेंद्र मोदनवाल के भाई जितेंद्र मोदनवाल की 11 अगस्त 2018 को पास के ही मतलूपुर स्थित दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या को इसी तरीके से इसी समय अंजाम दिया गया था। इस गोलीबारी को भी उसी हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Two employees shot by gun at sweet shop in azamgarh
लोगों से जानकारी प्राप्त करते सीओ बुढ़नपुर रामजन्म - फोटो : अमर उजाला

जितेंद्र हत्याकांड की साजिश जेल में रची गई थी। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था। चर्चा है किए हत्याकांड में शामिल कुछ लोग जल्द ही छूटे हैं। बताया जा रहा है कि बदमाशों के निशाने पर नगेंद्र मोदनवाल थे, लेकिन मौके पर नहीं होने से वो बच गए। बदमाश गोली मारने के बाद अतरौलिया की ओर फरार हो गए।

सीओ रामजन्म ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। घायलों में नंदू सोनी (50) पुत्र जिया लाल निवासी बंदीपुर, अंबेडकरनगर और आकाश मौर्य (18) पुत्र बृजलाल निवासी सिपाह, अहरौला को गोली लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed