फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two died by train Keyman dead while doing repair work on railway track in varanasi

ट्रेन हादसे में दो की मौत: वाराणसी में रेलवे लाइन पर मरम्मत का काम करते समय चपेट में आया ट्रैक मेंटेनर, एक ईंट कारोबारी की भी मौत

Fri, 06 Aug 2021 09:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 06 Aug 2021 09:16 PM IST
सार

वाराणसी में बीरापट्टी में रेलवे ट्रैक पर काम करते समय ट्रेन से कटकर ट्रैक मेंटेनर की मौत हो गई। वहीं, सारनाथ में ईंट कारोबारी की जान गई।

विज्ञापन
Two died by train Keyman dead while doing repair work on railway track in varanasi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी में उत्तर रेलवे के बीरापट्टी स्टेशन स्थित रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह मरम्मत कार्य के दौरान ट्रेन से कटकर ट्रैक मेंटेनर की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची बड़ागांव पुलिस ने क्षत विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। कीमैन के रूप में कार्यरत रेलकर्मी की मौत से मर्माहत साथी रेलकर्मियों ने नाराजगी भी जताई। उधर, सारनाथ स्टेशन के आशापुर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर ईंट कारोबारी की मौत हो गई।

विज्ञापन


बड़ागांव थाना अंतर्गत बीरापट्टी बाबतपुर रेलवे लाइन के बीच बहोरीपुर रेलवे लाइन पर मरम्मत का काम चल रहा था। ट्रैक मेंटेनर अनिल कुमार (42 वर्ष) कीमैन के रूप में अप लाइन पर काम कर रहे थे। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे गेट नंबर 11 स्थित अप ट्रैक पर मालगाड़ी आती हुई दिखाई दी तो अनिल बचने के लिए डाउन लाइन पर पहुंचे। तब तक डाउन लाइन पर सद्भावना एक्सप्रेस आ गई।
विज्ञापन


अप और डाउन लाइन पर एक ही समय में ट्रेन आते देख अनिल बचाव नहीं कर सके और सद्भावना ट्रेन से झटका लगने के बाद मालगाड़ी की चपेट में आ गए। ट्रैक पर ड्यूटी के दौरान ही अनिल का शव दो भाग में हो गया। डाउन सद्भावना एक्सप्रेस के ड्राइवर ने हादसे ही सूचना शिवपुर के स्टेशन मास्टर को दी। इस दौरान विभागीय अधिकारी और कर्मचारी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर के नोनारी थाना अंतर्गत हथेरवा निवासी अनिल ट्रैक मेंटेनर थे, लेकिन वर्तमान में कीमैन के रूप में काम कर रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अनिल की चार पुत्रियां और एक पुत्र सहित पत्नी बेसुध रहीं। शिवपुर इलाके में ही किराये पर कमरा लेकर परिवार के संग अनिल रहते थे।

जीपीएस अलार्म मिल गया होता तो नहीं जाती शाखा सचिव की जान
नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन वाराणसी जनरल शाखा के सहायक शाखा सचिव और रेलवे में कीमैन अनिल कुमार की मौत से कर्मचारियों में काफी नाराजगी है। रेलकर्मियां ने कहा कि अगर लखनऊ मंडल का रेलवे प्रशासन ने जीपीएस अलार्म रक्षक डिवाइस रेलवे कर्मचारी को उपलब्ध करा दिया होता तो रेलकर्मी अनिल की जान बच सकती थी।
 
लघुशंका के दौरान ट्रेन से कटकर ईंट कारोबारी की मौत
सारनाथ में आशापुर रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार सुबह सद्भावना ट्रेन की चपेट में आकर ईंट कारोबारी लल्लन यादव (40 वर्ष) की मौत हो गई। क्षत विक्षत शव को सारनाथ थाने की पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed