फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two deaths due to corona in Purvanchal, 134 patients found, 19-19 patients found in Varanasi and Chandauli

पूर्वांचल में कोरोना से दो की मौत, 134 मरीज मिले, वाराणसी और चंदौली में 19-19 मरीज मिले

Thu, 09 Jul 2020 12:20 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 09 Jul 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two deaths due to corona in Purvanchal, 134 patients found, 19-19 patients found in Varanasi and Chandauli
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्य मंडल में बुधवार को कोरोना के 134 मरीज मिले। जबकि गाजीपुर में दो लोगों की मौत हो गई। अधिक बलिया में 44 संक्रमित सामने आए। इसके अलावा वाराणसी-चंदौली में 19-19, मिर्जापुर में 17, आजमगढ़ में 16, जौनपुर में 10 तथा गाजीपुर में 5, भदोही में 4 पीड़ित मिले।

विज्ञापन


गाजीपुर में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक की जांच रिपोर्ट मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव आई है। इसको मिलाकर जिले में पांच कोरोना पॉजिटिव मिले। बलिया में 44 नए मरीज मिले। इनमें शहर कोतवाली के आवास विकास कालोनी में पांच, काशीपुर में एक, गुदरी बाजार में एक, लक्ष्मी मार्केट में पांच, लोहापट्टी में एक, राजेंद्र नगर में चार, बेदुआ में तीन, ओक्डेनगंज में सात, घनश्यामनगर में चार, जगदीशपुर में एक, यारपुर में एक, जापलिनगंज में एक, विजयीपुर में एक, उमरगंज में छह पॉजिटिव केस पाए गए। बांसडीह रोड थाना के शंकरपुर में एक, गड़वार थाना के चिलकहर में एक एवं मठमैन में एक मरीज मिला। जिले के तीन मरीज दूसरे जनपद में मिले हैं। वाराणसी में भी मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। यहां 19  मरीज मिले। चंदौली में भी 19 मरीज मिले।
विज्ञापन


मिर्जापुर में कोरोना के 17 मरीज मिले। इसमें एसआईसी की पत्नी, नगर के टटहाई रोड, अदलहाट, मड़िहान थाना क्षेत्र के अलावा मुकेरी बाजार में मरीज मिले हैं। आजमगढ़ में कोरोना के 16 मरीज मिले। इसमें पुलिस और पीएसी के जवान भी शामिल हैं। मेंहनगर में पांच, जीयनपुर बाजार के हसनपट्टी में एक परिवार के चार लोगों के अलावा निजामाबाद कस्बे के हुसेनाबाद, बिलरियागंज, लालगंज में भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जौनपुर में आयुष्मान भारत योजना के जिला शिकायत प्रबंधक समेत 10 लोगों में कोरोना संक्त्रस्मण की पुष्टि हुई है। इसमें नौ प्रवासी हैं। पीड़ितों में आठ वर्ष की बच्ची भी शामिल है। एक शख्स नोएडा में रह रहा है। वहीं उसने जांच कराई थी। जिले का निवासी होने के कारण उसकी रिपोर्ट को जिले में शामिल किया गया है। भदोही में चार नए मरीज सामने आए। इनमें विकास भवन का कर्मचारी भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed