{"_id":"5f4350168ebc3e3d1e00281b","slug":"two-dead-including-former-army-man-who-came-to-visit-sister-house-from-bihar-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बिहार से बहन के घर तीज देने आए पूर्व फौजी समेत दो की मौत, ट्रक की चपेट में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बिहार से बहन के घर तीज देने आए पूर्व फौजी समेत दो की मौत, ट्रक की चपेट में आए
Mon, 24 Aug 2020 10:58 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव के समीप सोमवार की सुबह करीब नौ बजे ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। इसमे एक पूर्व सैनिक और दूसरे किसान हैं।
विज्ञापन
दोनों बिहार के हरला गांव के निवासी हैं। वाराणसी से अपनी बहन के यहां से तीज देकर घर लौट रहे थे। वहीं चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।
बिहार प्रांत के सोनाहन थाना क्षेत्र के हरला गांव निवासी ददन उपाध्याय(42) और बालकेश्वर पाठक तीन दिन पहले अपनी बहन के घर तीज लेकर गए थे। सोमवार को बनारस से बिहार जाने के लिए निकले थे। जैसे ही बिछिया गांव के सामने पहुंचे और ट्रक को ओवरटेक करने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे दोनों ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों सूचना पर पहुंचे सदर कोतवाल गोपाल जी गुप्ता ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।