{"_id":"6ac5b1efd29ecfabfb042784","slug":"two-day-dialogue-with-gen-v-on-500-books-written-on-pm-modi-in-kashi-from-today-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में आज से दो दिवसीय संवाद: पीएम मोदी पर लिखी 500 किताबों पर होगी चर्चा, जेन-वी से होगी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में आज से दो दिवसीय संवाद: पीएम मोदी पर लिखी 500 किताबों पर होगी चर्चा, जेन-वी से होगी बात
Wed, 07 Oct 2026 08:14 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 07 Oct 2026 08:14 AM IST
सार
पीएम मोदी पर लिखी 500 किताबों के साथ आज से दो दिन तक नमो बुक फेस्ट होगा। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किताबों पर जेन-वी के बीच संवाद होगा। इसका आयोजन किया काउंसिल फॉर मीडिया एंड पब्लिक पॉलिसी रिसर्च (सीएमपीपीआर) की ओर से जा रहा है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी में आज से दो दिवसीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जेन-वी के बीच संवाद होगा। बुधवार और बृहस्पतिवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में उनके व्यक्तित्व, जीवन और नीतियों पर लिखी गईं 500 से ज्यादा किताबों बात होगी। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव, लेखक अमीश त्रिपाठी, राहुल शिवशंकर, आरजे रौनक, अभिनेत्री सुजैन बर्नर्ट, आदित्य राज कौल, गौतम चिकरमाने और नलिन मेहता हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी के जीवन, नेतृत्व, शासन मॉडल और नीतियों पर सभी किताबों को एक छत के नीचे लाकर दिखाया जाएगा। काउंसिल फॉर मीडिया एंड पब्लिक पॉलिसी रिसर्च (सीएमपीपीआर) की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है। ये जानकारी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की एक प्रेस वार्ता में वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव की ओर से दी गई।
विज्ञापन
जेन-वी विकसित भारत का विजन रखने वाली जनरेशन
दिल्ली में इसका पहला संस्करण अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में हुआ था, जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों और लगभग 1000 स्कूलों के हजारों छात्रों ने भाग लिया। 450 से ज्यादा किताबों को 10 श्रेणियों में दिखाया गया। वहीं पर जेन-वी कॉन्सेप्ट लॉन्च किया गया था। जेन-वी अर्थात वह जनरेशन जो विकसित भारत का विजन रखती है। प्रधानमंत्री के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में अब इस फेस्ट का विशेष आयोजन काशी में करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, सात अक्तूबर को ही प्रधानमंत्री के सांविधानिक पद पर 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं।