फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two coaches of train derailed at Banaras railway station in varanasi

UP: तेज आवाज के साथ पटरी से उतरीं शिवगंगा एक्सप्रेस की दो बोगियां, बनारस स्टेशन से यार्ड में जाते समय हुई घटना

Mon, 16 Feb 2026 03:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 16 Feb 2026 03:53 PM IST
सार

Varanasi News: नई दिल्ली से चलकर बनारस आने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस  ट्रेन प्लेटफॉर्म से कोचिंग यार्ड की तरफ साफ- सफाई के लिए जा रही थी। इसी दौरान उत्तरी छोर पर पहुंचते ही दो बोगियां पटरी से नीचे उतर गईं। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Two coaches of train derailed at Banaras railway station in varanasi
मौके पर मौजूद रेलकर्मी व पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह शिवगंगा एक्सप्रेस की दो बोगियां तेज आवाज के साथ पटरी से उतर गईं। इधर, ट्रेन के पायलट ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। कुछ देर बाद आरपीएफ जवानों के साथ रेलवे की टेक्निकल टीम भी पहुंची। ढाई घंटे बाद बोगियों को पटरी पर लाया गया। घटना यार्ड जाने वाली लाइन पर हुई थी, इसलिए ट्रेन संचालन पर खास असर नहीं पड़ा।

विज्ञापन


नई दिल्ली से बनारस आने वाली 12560 शिवगंगा एक्सप्रेस सोमवार सुबह 6.10 बजे बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर आई। जब सभी यात्री उतर गए तो 8.30 बजे ट्रेन को कोचिंग डिपो की ओर से सफाई, धुलाई के लिए ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें: टला बड़ा हादसा: वाराणसी में दो नावों की टक्कर के बाद गंगा में समा गई एक नाव, बाल- बाल बचे पांच लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेटफॉर्म से अभी ट्रेन निकली ही थी कि पीछे से दो बोगियां पटरी से उतर गईं। एक जनरल कोच जबकि दूसरा पार्सल यान था। संयोग रहा कि जिस समय घटना हुई, उस समय ट्रेन पूरी तरह खाली रही नहीं तो बड़ी घटना हो जाती। सूचना मिलने के बाद मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन में टीम पहुंची। डिरेल बोगियों को क्रेन से उठाने में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed