{"_id":"5dc922cd8ebc3e5b1206d69f","slug":"two-coaches-of-goods-train-were-derailed-in-yard-of-cantt-railway-station-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: कैंट रेलवे स्टेशन के यार्ड में मालगाड़ी की दो बोगियां पटरी से उतरीं, कई ट्रेनें हुईं बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: कैंट रेलवे स्टेशन के यार्ड में मालगाड़ी की दो बोगियां पटरी से उतरीं, कई ट्रेनें हुईं बाधित
Mon, 11 Nov 2019 02:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 11 Nov 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी की दो बोगियां हुईं डिरेल
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के यार्ड में मालगाड़ी की दो बोगियां डिरेल होने से हड़कंप मच गया। टांडा से 60 कोच की खाली मालगाड़ी पीडीडीयू नगर जा रही थी। उसी मालगाड़ी की दो बोगियां कैंट रेलवे स्टेशन के यार्ड में डिरेल हुई हैं।
विज्ञापन
रेलवे के इंजीनियर दोनों बोगियों को वापस पटरी पर लाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। बोगियों के बेपटरी होने से कई ट्रेनों का आवागमन बाधित हुआ है।