फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two children drowned in a pond in Varanasi

वाराणसी में तालाब में नहाने गए दो बच्चे डूबने से मौत, परिजन बोले-काश आज स्कूल खुला होता....

Sun, 14 Mar 2021 09:29 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 14 Mar 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
Two children drowned in a pond in Varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के सेवापुरी क्षेत्र के हाथी बाजार स्थित तालाब में रविवार की दोपहर नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से दोनों बच्चाें के परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। घटना से ग्रामीण भी खासे गमगीन दिखे। वहीं, परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही दोनों बच्चों के शव की अंत्येष्टि कर दी।

विज्ञापन


जंसा थाना अंतर्गत हाथी गांव निवासी किशन कुमार (12) और आकाश उर्फ साजन (11) अपने तीन दोस्तों के साथ हाथी बाजार बस स्टैंड के समीप स्थित तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान ही किशन और आकाश गहरे पानी में डूबने लगे तो उनके तीन दोस्त शोर मचाते हुए घर की ओर भागे। दोनों बच्चों के परिजन और ग्रामीण मौके पर आए तो लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाल कर अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अच्छे दोस्त थे दोनों, घर का इकलौता चिराग था किशन
हाथी बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ने वाले किशन और साजन दोनों ऐसे दोस्त थे कि हमेशा साथ ही नजर आते थे। परिजनों और ग्रामीणों का कहना था कि दोनों ने गजब की दोस्ती निभाई। बृजराज का बेटा किशन अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशन के पिता टीवी के रोग से ग्रसित हैं। घटना की जानकारी पाकर उसकी मां विद्या देवी और बहन प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, दूसरी ओर मजदूरी करने वाले नरेश का बेटा आकाश दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मां ममता और बहन की हालत बेसुधों जैसी थी।


मौत खींच ले गई दोनों बच्चों को तालाब में
परिजनों ने बताया कि रोजाना बच्चे हैंडपंप पर नहाकर स्कूल चले जाते थे। रविवार होने के नाते छुट्टी थी और मौका पाकर बच्चे तालाब में नहाने चले गए। परिजनों का कहना था कि काश स्कूल खुला होता तो बच्चे हैंडपंप पर नहाकर स्कूल चले गए होते और यह दिन न देखना पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed