{"_id":"6127ed2e74e44a53ad7c0ecb","slug":"two-children-died-due-to-snakebite-woman-serious-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: सोते समय सांप ने काटा, दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: सोते समय सांप ने काटा, दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर
Fri, 27 Aug 2021 01:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र के मझवा गांव स्थित राजभर बस्ती में सर्पदंश से दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव के कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सलारपुर थाना सारनाथ निवासी संकठा राजभर की पत्नी अमरावती देवी अपने पति व बेटे चंदू के साथ अपने मायके मझवा में रक्षाबंधन के दिन आई थीं। घर में अधिक लोगों के रहने के कारण मझवा निवासी विनोद की पत्नी पिंकी(32) अपने चार वर्षीय पुत्री खुशी तथा ननद अमरावती व उसके पुत्र चंदू के साथ घर के कमरे में जमीन पर सो गईं।
विज्ञापन
रात में पिंकी, खुशी और चंदू को सांप ने डंस लिया। सुबह नहीं उठने पर परिवार के लोग उनके पास पहुंचे तो बेहोशी के हालत में पड़े हुए थे। लोग अस्पताल में जाने की तैयारी में जुटे थे तभी खुशी व चंदू की मौत हो गई। वहीं पिंकी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन