फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two businessmen were duped of Rs 5 lakh in the name of building a hotel in Ayodhya.

UP Crime: अयोध्या में होटल निर्माण के नाम पर दो व्यापारियों से पांच लाख ठगे, वाराणसी में FIR; जानें पूरा मामला

Wed, 22 Apr 2026 12:55 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 22 Apr 2026 12:55 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के चेतगंज थाने में दो व्यापारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि अयोध्या में होटल बनवाने के नाम पर लाखों रुपये लिए गए। कूटरचित दस्तावेज के आधार पर बैंक खाते भी खोले गए थे।

विज्ञापन
Two businessmen were duped of Rs 5 lakh in the name of building a hotel in Ayodhya.
साइबर अपराधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Varanasi Crime: अयोध्या में निर्माणाधीन होटल का हवाला देकर वाराणसी और चंदौली के दो व्यापारियों से 5 लाख की धोखाधड़ी की गई। आरोपी समीर और मनन धवन के खिलाफ चेतगंज थाने में दोनों व्यापारियों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी विजय शुक्ला ने बताया कि आरोपियों पर विभिन्न थाना क्षेत्रों के अन्य व्यापारियों से भी लाखों की ठगी का आरोप है। 

विज्ञापन


महमूरगंज के संत रघुवर नगर कॉलोनी निवासी शंकर लाल तोदी ने पुलिस को बताया कि उनका कंप्यूटर और एसेसरीज का व्यवसाय है। 25 मार्च को अनजान नंबर से समीर धवन का फोन आया कि अयोध्या में बन रहे लवकुश रिसॉर्ट के लिए प्रिंटर लैपटॉप, सीसीटीवी चाहिए। उसे बताया कि सीसीटीवी कैमरे का काम करने वाले भी परिचित हैं, उसे मिल जाएगा। 

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के काली महाल निवासी जावेद का मोबाइल नंबर दिया और बातचीत के दौरान सामान के विवरण दुकान पर नियुक्त कंपनी डेल के प्रतिनिधि आशुतोष पोद्दार को नोट करने को कहा। 382200 का लैपटॉप और प्रिंटर का ऑर्डर किया। समीर ने कहा कि अगले दिन सामान लेगा और चेक से भुगतान करेगा। 

26 मार्च की रात विकास नामक व्यक्ति ने आशुतोष को फोन किया कि ड्राइवर बैंक का चेक लेकर जा रहा है, उसे माल दे दीजिएगा। 197600 रुपये का माल समीर के ड्राइवर घनश्याम को दिया। जब उस चेक को बैंक में क्लीयरेंस के लिए लगाया गया तो वह बाउंस हो गया। बैंक से मालूम चला कि संबंधित बैंक खाता पिछले दो साल से बंद है। 

बैंक चेक होटल शुभनील के करंट बैंक खाते से संबंधित था। होटल का कोई पता नहीं चला। कूटरचित दस्तावेज के आधार पर खोले गए बैंक खाते का चेक देकर समीर व मनन धवन ने 197600 रुपये हड़प लिए। दोनों ने वाराणसी के कई व्यापारियों से ठगी की है। वहीं, पीड़ित जावेद ने पुलिस को बताया कि समीर और मनन धवन तीन लाख रुपये के सीसी कैमरे समेत अन्य सामान ले गए और गलत चेक दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed